Athrav – Online News Portal
Uncategorized गुडगाँव

गुरुग्राम : बीती रात सेक्टर -10 थाना पुलिस ने कंपनी के सुरक्षा गार्ड पर गोली चला कर दहशत फ़ैलाने चारों बदमाशों को धर दबोचा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम : बीती रात एक कंपनी के सुरक्षा गार्ड पर स्कूटी सवार दो बदमाशों ने पिस्तौल से जान से मारने की नियत से गोली चला दी पर चलाई गई गोली कंपनी के गेट पर जा लगी और वह बाल बाल बच गया। सेक्टर -10 थाने के एसएचओ यशवंत ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया हैं।
गुरुग्राम के सेक्टर -37 स्थित प्लाट न. सी -92 में तैनात सुरक्षा गार्ड ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह रात करीब 12 बजे अपने डियूटी पर मौजूद था। इस दौरान स्कूटी पर सवार होकर दो लोग आए और उससे कंपनी के मालिक के बारे में पूछने लगे। इसके बाद इनमें से एक लड़के ने उस पर अपने पिस्तौल से गोली चला दी। उसका कहना हैं कि बदमाश के द्वारा चलाई गई गोली कंपनी के गेट में जा लगी और वह बाल -बाल बच गया। इसके तुरंत बाद उसने इस घटना की सूचना पुलिस को दी और पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई और दोनों बदमाशों को मौके पर ही पुलिस ने पकड़ लिया।
पूछताछ के दौरान बदमाशों ने पुलिस को अपना नाम रोहित लांबा निवासी जात पट्टी खांडसा व प्रदीप उर्फ़ पन्नी निवासी अंजली कालोनी,खांडसा जिला गुरुग्राम बताया हैं। दोनों आरोपी रोहित व प्रदीप ने पुलिस को यह भी बताया कि इस वारदात के वक़्त एक बाइक पर उसके दो और साथी मौजूद थे जोकि वहां से फरार हो गए। पुलिस की माने तो बदमाशो ने सिर्फ दहशत फैलाने के उद्देश्य से गोली चलाई थी। एसएचओ यशवंत की माने तो बाकि के दोनों बदमाशों को भी गिरफ्तार किए जा चुके हैं जिनके नाम अभिषेक उर्फ़ फिक्की निवासी गांव खुम्भियामा ,जिला प्रतापगढ़ ,उत्तरप्रदेश हाल गांव खांडसा व सचिन निवासी गांव खांडसा जिला गुरुग्राम को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

Related posts

हरियाणा विधान सभा के प्रथम श्रेणी एवं द्वितीय श्रेणी अधिकारियों का क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम हिपा गुरुग्राम में संपन्न

Ajit Sinha

क्राइम ब्रांच ,साइबर सेल ने गुम हुए 110 मोबाइल फोनों को तलाश कर असली मालिकों को सौपा , पुलिस का किया धन्यवाद। 

Ajit Sinha

बिजली कटने के फेक मैसेज के लिंक को न करें क्लिक : अमित खत्री

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x