Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय वीडियो

लाइव वीडियो सुने: मास रेपिस्ट प्रज्वल रेवन्ना का बचाव कर रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी- अलका लांबा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सैंकड़ों महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने वाले प्रज्वल रेवन्ना का बचाव करने का आरोप लगाया है। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कर्नाटक की हासन लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी प्रज्वल रेवन्ना को जर्मनी से लाकर कर्नाटक सरकार को सौंपने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर महिला कांग्रेस हर जगह मोदी का घेराव करेगी। नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि भाजपा नेता ने चुनाव से पहले ही कर्नाटक के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर प्रज्वल रवन्ना के मास रेप मामले में लिप्त होने की जानकारी दी थी।

उसके हजारों अश्लील वीडियो के बारे में भाजपा को पहले से पता था। फिर भी प्रधानमंत्री मोदी प्रज्वल रेवन्ना के लिए वोट माँगे और प्रज्वल एवं उसके पिता एचडी रेवन्ना के साथ खड़े दिखाई देते हैं। ये सब दिखाता है कि प्रज्वल रेवन्ना का बचाव प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं। अलका लांबा ने कहा कि प्रज्वल रेवन्ना के मामले में महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी और राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा खामोश हैं। आज देश की आधी आबादी मांग कर रही है कि स्मृति ईरानी और रेखा शर्मा चुप्पी तोड़ें। इस पूरे मामले पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी चिंता जाहिर की है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी कर्नाटक सरकार के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। अलका लांबा ने प्रधानमंत्री मोदी से इस मामले में चुप्पी तोड़ने की मांग करते हुए कहा कि जब तक मोदी प्रज्वल रेवन्ना को जर्मनी से लाकर कर्नाटक सरकार को नहीं सौपेंगे, तब तक महिला कांग्रेस देश के हर कोने से आवाज उठाएगी, आंदोलन करेगी। कांग्रेस ही नहीं देश की आधी आबादी प्रधानमंत्री से सवाल पूछेगी। महिला कांग्रेस हर जगह प्रधानमंत्री मोदी का घेराव करेगी, क्योंकि वह उनकी सत्ता की ताकत और पुलिसिया तंत्र से डरने वाली नहीं है।

Related posts

केजरीवाल सरकार करेगी दिल्ली की गोशालाओं का कायाकल्प, मॉडल गोशालाओं के रूप में होगा विकास

Ajit Sinha

सिल्वी डिज़ाइनर एकेडमी के सहयोग से हुआ खूबसूरत सैलून का भव्य लाॅन्च।

Ajit Sinha

लेनदारों ने जबरन गाड़ी में बिठाया,और चलती गाड़ी में मारपीट की, बचने के लिए कार का शीशा तोड़कर निचे सड़क पर गिरा मौत, अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x