Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

फरीदाबाद: कांग्रेस झूठ का नेरेटिव सैट कर जनता को भ्रमित करना चाहती है : नायब सैनी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: फरीदाबाद में भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर के समर्थन में आयोजित जन सभा में कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए सीएम नायब सैनी ने कहा कि काग्रेस झूठ का नेरेटिव सैट करके जनता को भ्रमित करना चाहती है। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस को अच्छी तरह से जान चुकी है कि कांग्रेस के समय में कैसे भ्रष्टाचार बढ़ता था और कैसे कांग्रेस की सरकारें जनता को मूल भूत सुविधाओं के लिए प्रताड़ित करती थी।सैनी ने कहा कि आज पूरा देश मोदी के साथ खड़ा है और लोकतंत्र के इस महापर्व पर देश की जनता ने भाजपा को 400 पार करने की ठान ली है। मुख्यमंत्री ने आगे बढ़ते हुए कहा कि हरियाणा की जनता 10 की 10 सीटों पर कमल खिलाने जा रही है।

रविवार को कृष्णपाल गुर्जर के समर्थन में आयोजित जन सभा में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से कांग्रेस हताश हो गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कहने के लिए कुछ नहीं है। कांग्रेस के पास ना नीति है और ना ही नेतृत्व है, जबकि भाजपा के पास नीति भी है और नरेंद्र मोदी जैसा लोकप्रिय, मजबूत तथा ईमानदार नेतृत्व भी है जिस पर देश को गर्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व को त्योहार की मनाएं और अपना एक-एक वोट कमल के फूल पर दें।नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस नैरेटिव सेट कर रही है कि भाजपा और कांग्रेस में ही टक्कर है। उन्होंने कहा कि हताशा में कांग्रेस यह नहीं समझ पा रही है कि जनता कांग्रेस को पूरी तरह से नकार चुकी है। कांग्रेस सिर्फ अस्तित्व बचाने के लिए चुनावी मैदान में है। राहुल गांधी फिर से झूठा नारा लेकर लोगों के बीच आ रहे हैं कि गरीबी दूर करेंगे। सैनी ने कहा कि जनता जान चुकी है कि कांग्रेस की सोच गरीबी हटाने के नाम पर सत्ता हासिल करने की है। गरीबों से कांग्रेस को दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं है। कांग्रेस ने 55 सालों तक गरीबों को वोट बैंक समझा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता ने 2014 में नरेंद्र मोदी को देश की बागडोर सौंपी थी। 2014 से 2024 तक इन दस सालों में मोदी सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए देश की समस्याओं का समाधान किया। देश के गौरव को पूरी दुनिया में बढ़ाया। उन्होंने कहा कि मोदी ने देश को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने का संकल्प लिया है। सैनी ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि कृष्णपाल गुर्जर को रिकार्ड मतों से जिताकर संसद भेजना है। नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस के शासन में सिर्फ भ्रष्टाचार होता था, जबकि मोदी सरकार में काम होता है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि जनता के पास एक रुपया भेजते है और 15 पैसा पहुंचता है, 85 पैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते हैं।सैनी ने यह भाजपा की सरकार है और भाजपा की सरकार में पूरे के पूरे पैसे लाभार्थियों के खातों में पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई है। दस सालों की उपलब्धियां गिनवाते हुए नायब सैनी ने कहा कि हर घर नल से जल भाजपा की डबल इंजन सरकार ने पहुंचाया है। गरीबों के जनघर खाते खुलवाकर मोदी ने उन्हें बैंकों से जोड़ा है। उज्जवला योजना के तहत फ्री गैस सिलेंडर देकर मोदी सरकार ने धुआं से मुक्ति दिलाई है। गरीबों को मकान और राशन मोदी सरकार ने दिया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की जनता इस बार कृष्णपाल गुर्जर को रिकार्ड मतों से जिताएगी।

Related posts

महिला आरक्षण की आड़ में गलत परिसीमन करना और जातिगत जनगणना से बचना चाहती है मोदी सरकार- कांग्रेस

Ajit Sinha

जिला में अवैध निर्माण कार्य करने वालों के खिलाफ नोटिस जारी कर दर्ज करवाई जाए एफआईआर, न दें बिजली के कनैक्शन : एडीसी

Ajit Sinha

फरीदाबाद:विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को तीसरे दिन 2 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन पत्र:विक्रम सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x