Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

जीजा और नाबालिग साली ने खाया जहर, दोनों की मौत

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा सेंट्रल के थाना ईकोटेक -3 क्षेत्र के हबीबपुर गांव में किराए पर रहने वाले एक जीजा और उसकी नाबालिग साली ने बीती रात को जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया,जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित  कर दिया. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

थाना ईकोटेक -33 के प्रभारी ने बताया कि हबीबपुर पानी की टंकी के पास टावर वाली गली में किराए पर रह रहे  मथुरा निवासी धर्मेंद्र , उम्र 24 वर्ष और उसके साथ रहने वाली नाबालिग लडकी ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। मकान मालिक ने दोनों को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया पर उपचार के दौरान दोनों की मृत्यु हो गई है। मकान मालिक ने बताया कि कल ही यह दोनों किराए  पर आए  थे तथा पुलिस द्वारा लडकी के परिजनों से फोन बात की गई तो उन्होने बताया कि दोनों रिश्ते में जीजा और साली लगते है। लड़के के परिजनों को भी सूचित किया गया है, पुलिस के अनुसार जीजा अपनी नाबालिग साली को बहला फुसला कर मथुरा से ग्रेटर नोएडा लेकर आया था। दोनों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related posts

कथित डॉग लवर्स ने कुत्ते पकड़े गए एमसीडी कर्मचारियों पर किया हमला, एक हमलावर को पुलिस ने धर दबोचा, दो लड़कियों की तलाश।

Ajit Sinha

बिजली गुल होने पंचशील ग्रीन्स सोसायटी के लोगों टूटा धैर्य, मेंटेनेंस दफ्तर बाहर किया जमकर हंगामा

Ajit Sinha

पलवल ब्रेकिंग: 30 लाख रूपए नगद, 3 लोडेड देशी कट्टा, दो गाडी,गैस कटर किट के साथ चार आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x