Athrav – Online News Portal
नोएडा

बिजनेस सेंटर में अचानक बीच मे अटक गई लिफ्ट,5 लोग फंसे,पुलिस और दमकल की टीम ने लोगों को निकाला बाहर-वीडियो।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: ग्रेटर नोएडा में एक बार फिर लिफ्ट अटकने से उसमें लोगों के फंसने के मामला सामने आया है। इकोटेक 3 थाना क्षेत्र के नॉलेज पार्क-5 स्थित नेबुला बिजनेस सेंटर में यह लिफ्ट अटकी। लिफ्ट में पांच लोग थे। बताया जा रहा है कि वह लोग करीब एक घंटे तक लिफ्ट में फंसे रहे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद लिफ्ट खोल कर लोगों को सकुशल बाहर निकाला। लिफ्ट में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकालते दमकल विभाग की टीम.. दरअसल यह पूरा मामला इकोटेक 3 थाना क्षेत्र एक नॉलेज पार्क 5 स्थित नेबुला बिजनेस सेंटर का है।


जहाँ लिफ्ट में 5 लोग नीचे आ रहे थे तभी अचानक से झटका लगने के बाद लिफ्ट पहले और दूसरे मंजिल के बीच में अटक गई। लिफ्ट के अंदर मौजूद लोग काफी घबरा गए। उन्होंने लिफ्ट से मदद की काफी गुहार लगाई। बताया जा रहा है कि लिफ्ट टेक्नीशियन होने के बावजूद भी लोग लिफ्ट से बाहर नहीं निकल पाए। जिसके बाद लोगों ने स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद लिफ्ट खोल कर लोगों को सकुशल बाहर निकाला।ईकोटेक 3 थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि लिफ्ट फंसने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल टीम मौके पर पहुंची। लिफ्ट पहली और दूसरी मंजिल के बीच फंसी हुई थी। लिफ्ट में 5 लोग सवार थे, जिन्हे सकुशल बाहर निकाला गया। लिफ्ट के ब्रेक पैड में समस्या हुई थी। फिलहाल किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं है।

Related posts

भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के मौके होने वाले कार्यक्रम के कारण ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Ajit Sinha

नाबालिग मर्डर का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस से हुई मुठभेड़ के बाद 3 हत्यारे चढ़े हत्थे, दादी से रंजिश का बदले की गई मासूम की हत्या।

Ajit Sinha

मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ 50 लाख कीमत का गांजा के साथ 5 गांजा तस्कर अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x