Athrav – Online News Portal
नोएडा

ओखला वर्ड सेंचुरी मेट्रो स्टेशन के सामने ओल्ड फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग, एक दर्जन से ज्यादा आग पर काबू पाने जुटी 

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के थाना- 39 के ओखला वर्ड सेंचुरी मेट्रो स्टेशन के सामने ओल्ड फर्नीचर मार्केट मे आज  सुबह साढ़े नौ बजे भीषण आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसके कारण फर्नीचर मार्केट धू–धू कर जलने लगा। आग लगने  की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की पहले 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची, फिर आग भयावहता को देखते हुए एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियों को बुलाया गया और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
 
पुलिस और फायर बिग्रेड के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने का काम किया जा रहा है। फायर विभाग के अधिकारियों  का कहना है कि आग को कंट्रोल कर लिया गया है। लेकिन अभी टीन शेड के नीचे लकड़ियां सुलग रही है। टीन शेड को हटाकर आग को बुझाया जा रहा है। अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इसकी जांच की जा रही है इस हादसे में किसी जनहानि होने की कोई सूचना नहीं है। 

Related posts

लिव इन रिलेशनशिप में रहने के लिए एक कलयुगी मां ने अपने पहले पति के दो बच्चों का गला घोंट की हत्या-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

नॉएडा: एक रात में पुलिस और बदमाशों के बीच तीन मुठभेड़, 5 बदमाश घायल

Ajit Sinha

अवतार भड़ाना सहित कई प्रत्याशियों पर लगे आचार संहिता व कोरोना प्रोटोकॉल के उलंघन करने के आरोप,शिकायत दर्ज-वीडियो

Ajit Sinha
error: Content is protected !!