Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

स्वतंत्रता दिवस मौके पर अलर्ट पुलिस की बाइक सवार बदमाश से मुठभेड़, गोली लगने बदमाश घायल

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: मोबाइल लूट कर भाग रहे बाइक सवार लुटेरे और कोतवाली थाना फेस-1 पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में पैर मे गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से दबोच कर इलाज के लिए  जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. बदमाश के पास से पुलिस ने लूट के 2 मोबाइल,  एक चोरी की मोटरसाइकिल तमंचा और कारतूस बरामद किया है।  पुलिस की हिरासत में घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जा रही कोतवाली थाना फेस-1 पुलिस ने मोबाइल लूट की सूचना के बाद मुठभेड़ के बाद पकड़ा है।  

एडीसीपी नोएडा जोन आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अलर्ट मोड पर है और संदिग्ध वाहनों और क्योंकि चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति का मोबाइल एक बाइक सवार बदमाश ने लूट लिया, पीड़ित की सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी अपने आप को घिरा देख बदमाश ने अपने आप को बचाने के लिए  अपनी मोटरसाइकिल 15 ए केटीपी टावर के पास सामने पार्क में घुसा दी.  

पीछा करते हुए पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन पार्क से निकलने का कोई रास्ता ना होने के कारण बदमाश गिर गया और उसने पुलिस पर गोली चला कर भागने का प्रयास किया, पुलिस की जवाबी कार्रवाई ,करते हुए फायरिंग की पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया।   
 
आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि घायल बदमाश को  इलाज के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रारंभिक जांच से पता चला है कि लुटेरे का नाम दीपक राय हैं खलीलाबाद संत कबीर नगर का रहने वाला है और खोड़ा में रहकर लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था. दीपक के खिलाफ लूट व चोरी 19 मुकदमें दिल्ली व 5 मुकदमे नोएडा थानों में केस दर्ज है।

दीपक राह चलते लोगों के साथ लूटपाट करता था। अधिकांश लोग सुबह या शाम को वॉक पर निकलते थे। दीपक के पास से पुलिस ने लूट के 2 मोबाइल एक चोरी की मोटरसाइकिल तमंचा और कारतूस बरामद किया है पुलिस दीपक राय के अपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी है पुलिस ने बताया कि पूछताछ में जानकारी मिली है कि इसके और भी साथी है। उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही पूरे गैंग का खुलासा किया जाएगा।

Related posts

डीएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने कार्यकारी अभियंता को चार्जशीट एवं कंज्यूमर क्लर्क को निलंबित करने के आदेश दिए।

Ajit Sinha

डकैती के दौरान बुजुर्ग महिला की हत्या करने के सनसनीखेज मामले में एक आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की नारकोटिक्स स्क्वाड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट की टीम ने 368 किलोग्राम गांजा सहित दो तस्करों को किया अरेस्ट। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x