Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा राजनीतिक

देर रात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने पर किया प्रदर्शन, नोएडा पुलिस ने न्यूज चैनल के एंकर को अरेस्ट कर, जमानत पर छोडा

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
प्रदेश सरकार और नोएडा पुलिस पर राहुल गांधी के खिलाफ गलत वीडियो चलाने वाले ज़ी न्यूज के एंकर को गैर- कानूनी ढंग से संरक्षण देने के खिलाफ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नोएडा थाने का घेराव किया. थाने के सामने सड़क जाम कर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की. मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से बातचीत कर जाम को खुलवाया। इस बीच सुबह से ज़ी न्यूज के एंकर को हिरासत में लेकर घूम रही नोएडा पुलिस ने देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया और जमानत दे दी.

थाना सेक्टर-20 के सामने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों का आरोप है कि प्रदेश सरकार और नोएडा पुलिस गैर कानूनी ढंग से रोहित रंजन को बचाने की कोशिश कर रही है. रोहित रंजन के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस अदालत से वारंट लेकर आई है। छत्तीसगढ़ पुलिस के पास उसे गिरफ्तार करने का पर्याप्त आधार है, लेकिन नोएडा पुलिस ने जानबूझ कर कस्टडी के नाम पर रोहित रंजन को संरक्षण दिया है। पूरी तरह देश के कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के एजेंडे पर रोहित रंजन और उनका संस्थान काम कर रहे हैं। पूर्व कांग्रेस महानगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन ने कहा कि पुलिस ने रोहित को जेल में रखने की बजाय किसी होटल या दूसरी जगह रखा है। उसे आरोपी की तरह नहीं बल्कि वीवीआईपी की तरह सुविधाएं दी जा रही हैं।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के थाना सेक्टर- 20 के धेराव और प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर शांत कराया.एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि जी न्यूज एंकर रोहित रंजन के खिलाफ सेक्टर-20 थाने में जी मीडिया प्रबंधन ने एक केस आईपीसी की धारा 505 में दर्ज कराया था। इसी मामले में पूछताछ के लिए रोहित को हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के दौरान उनके खिलाफ सबूत मिलने पर रोहित को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, उनके खिलाफ जमानती धारा लगी होने के चलते उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया।

Related posts

लाइव वीडियो: ये प्यार ना होगा कम, जिनपिंग तेरी कसम,ये आज पीएम मोदी की तरफ से एक गाना आज चीन को पेश है-कांग्रेस

Ajit Sinha

तीन अज्ञात बदमाशों ने, कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर की लूटपाट, गार्ड पर मिलीभगत का शक, पुलिस की आठ टीमें कर रही है जांच

Ajit Sinha

राहुल गांधी ने आज पहले बांग्लादेश की प्रधान मंत्री शेख हसीना से मुलाकात की और महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x