Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

बीती रात दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में फिर से पत्थरबाजी का मामला आया सामने, वाक़्या सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में फिर से पत्थरबाजी का सामने आया,  पत्थरबाजों ने एक या दो नहीं बल्कि 3 गाड़ियों के शीशे तोड़े और लगभग  500 मीटर तक रेजीडेंसी एरिया में पत्थरबाजी की । दबंगों ने पिस्टल औऱ तलवारें भी लहराई। बताया जा रहा है कि लगभग दर्जनों बदमाशों ने सिर्फ इलाके में अपना दबदबा बनाए रखने के लिए पत्थरबाजी की वारदात को अंजाम दिया, तीन गाड़ियां जिसमें की स्विफ्ट डिजायर , ब्रेजा और टाटा की कार सम्मिलित है। 

दबंगों ने 3 गाड़ियों के शीशे तोड़े ,इलाके में पत्थरबाजी को लेकर स्थानीय निवासियों कहना है कि कई के हाथ में पिस्टल और तलवारे थी , जो कि वह इलाके में लहराते हुए लेकर जा रहे थे। किसी ने भी दबंगों के सामने मुंह खोलना  समझदारी नहीं समझा ,


बताया यह भी जा रहा है कि जहांगीरपुरी के आई और जे दोनों ब्लॉक के अंदर दर्जनों बदमाशों ने जब पत्थरबाजी की और वारदात को अंजाम दिया तो वहां पर स्थानीय निवासी सभी अपने घरों के बाहर या घरों के अंदर मौजूद थे उस वक्त इस पूरी वारदात को अंजाम दिया ।

जो भी बाहर दिखा उसे धमकाकर घर के अंदर भेज दिया । कुछ ही देर में दर्जनों बदमाशों ने जहांगीरपुरी के आई और जे ब्लॉक इलाके में लगभग 500 मीटर का इलाका पत्थरों से भर दिया । स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस वारदात को अंजाम वहीं पर रह रहे झुग्गियों के बदमाश है,इससे पहले भी उन्होंने इस तरह के पत्थर बाजी की वारदात को अंजाम दिया था । और एक गाड़ी को जलाकर खाक कर दिया था , फिलहाल थाना महिंद्रा पार्क पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगालने के कार्य में जुट गए हैं और आरोपियों की तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही है, दो लोग अरेस्ट। ।पुलिस की माने तो दो गुटों के बीच 2 -3 दिन पूर्व किसी बात को लेकर इनका आपस में झगड़ा हुआ था। इनमें से एक गुट के लोग रंजिशन अपने दुश्मन गुट पर हमला करने आए थे पर वह लोग नहीं मिले तो गुस्से में पहले से खड़ी तीन गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। इस मामले में सम्बंधित थाने में मुकदमा दर्ज करके दो आरोपितों को अरेस्ट कर लिया गया हैं , बाकि के आरोपितों की तलाश की जा रही हैं , सभी आरोपितों की उम्र लगभग 17 -18 साल हैं।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज हरियाणा राज्य परिवहन निगम के इंचार्ज सहित दो लोग 17000/- रिश्वत लेते किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: पुलिस कमिश्नर श्रीमती कला राम चंद्रन ने आज 36 पुलिस इंस्पेक्टरों को इधर से उधर किए हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

MI vs KXIP: केएल राहुल के पहले शतक पर पोलार्ड ने फेरा पानी, आखिरी ओवर के रोमांच के बीच जीता मुंबई

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x