Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: जुगाडु वाहनो को किया जाएगा ज़ब्त: पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा ने आज सभी डीसीपी ,एसीपी, ट्रैफिक पुलिस सहित सभी थाना प्रबंधक को निर्देश दिए हैं कि जो जुगाड़ वाहन सड़कों पर जो चल रहे हैं उनका इंपाउंड किया जाए। अब अवैध रूप से चल रही जुगाड़ु  गाड़ियों को जब्त किया जाएगा। ये चलती फिरती यमदूत है, यह जुगाड़ वाहन, वाहन अधिनियम के नियमों के विरुद्ध है।  इसमें जुगाड़ चालक व अन्य  की जान माल का खतरा बना रहता है। जुगाड़ वाहन चालक ऐसे जुगाड़ वाहन का इस्तेमाल बंद कर दें। अन्यथा इसी तरह के सभी वाहन इंपाउंड किए जाएंगे

जुगाडु वाहनो को ज़ब्त करने के पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों पर कार्रवाई करते हुए जुगाडु वाहनो जप्त किया जाएगा। अक्सर मार्केट और रोड पर देखा गया है कि सड़क पर जुगाड से बनाए गए  वाहन दुर्घटना का कारण बनते है। जो इन जुगाडु वाहनों को सड़क पर दौडाते चलते है। जिनका कोई कन्ट्रोल सिस्टम में नही होता जो बेकाबू होकर रोड पर चलते है जिससे दुर्घटना होने की संभावना और बढ़ जाती है। कई बार इन दुर्घटना में किसी की जान भी जाती है।

लोगों के द्वारा अपने पुराने वाहनों को बिना किसी कानूनी अनुमति के जुगाड़ की गाड़ी बना ली जाती है। जिसमें लोग अपने वाहन और चोरी शुदा वाहनों का प्रयोग करते है। लोग इस जुगाडी गाडी में, उन मोटरसाईकिलों को प्रयोग करते है जिनकी वैधता खत्म हो चुकी है या वैधता खत्म होने वाली है।पुराने वाहनों से पर्यावरण को काफी हानि होती है क्योंकि इन वाहनों से प्रदूषण अधिक फैलता है। इन वाहनों को जब्त करके चालकों पर सख्त कानूनी कार्रवाई  की जाएगी ।

Related posts

फरीदाबाद : स्लेज हैमर ने मारुति सुजूकी को 6 विकेट से हराया, मोहम्मद कैफ और रीतिंदर सिंह सोढ़ी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मान,

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:हरियाणा में सभी रजिस्ट्री कार्यालय पूरी तरह कार्यरत: विपुल गोयल

Ajit Sinha

फरीदाबाद : विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा ने सैक्टर -48 हूड्डा मार्किट में 40 लाख की लागत से बनने वाली पार्किग की सडक का किया शुभारंभ ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x