Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली मनोरंजन

लड़की ने ऑनलाइन ऑर्डर किया खाना, 42 डिलीवरी बॉय पहुंच गए खाना देने, वायरल हुआ-वीडियो 

दुनिया धीरे-धीरे ऑनलाइन की तरफ बढ़ रही है. कई लोग बाहर निकलने की बजाय ऑनलाइन की ऑर्डर कर रहे हैं. चाहे वो कपड़े हों या फिर खाना. कोरोनावायरस के कारण भी ऑनलाइन खाना मंगाने में तेजी आई है. अक्सर देखा जाता है कि ऑनलाइन ऑर्डर के दौरान तकनीकी गड़बड़ी की वजह से कभी गलत खाना मिल जाता है तो कभी ज्यादा मिल जाता है. फिलिपीन्स में एक लड़की के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. ऐप की तकनीकी गड़बड़ी के चलते लड़की के घर 42 डिलीवरी बॉय खाना देने पहुंचे. सोशल मीडिया पर वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
https://www.facebook.com/645541995/videos/10158268936821996/
मामला फिलिपीन्स की सेबू शहर का है. एक स्कूल स्टूडेंट ने दोपहर में ऑनलाइन खाना ऑर्डर किया.कुछ देर बाद उनके घर में 42 डिलीवरी बॉय खाना देने पहुंचे. जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला, तो नजारा देखकर वो भी हैरान रह गईं. डिलीवरी बॉय से गली भर गई. उनके घर के बाहर डिलीवरी बॉय की लाइन लग गई. न लड़की को और न लोगों को समझ आ रहा था कि आखिर यह हो क्या रहा है. लड़की बाहर खड़ी हो गई और डिलीवरी बॉय से खाना एकत्र करने लगी. लोग बाहर खड़े होकर देखने लगे. फिर पता चला कि यह ऐप की तकनीकी गड़बड़ी की वजह से हुआ था. गली में ही रहने वाले डेन काइन स्वारेज ने इस घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग की और फेसबुक पर पोस्ट किया.

उन्होंने बताया कि 7 साल की लड़की ने ऑनलाइन खाना ऑर्डर किया था. उसके माता-पिता घर पर नहीं थे. वो अपनी दादी के साथ लंच करना चाहती थी. इसलिए उसने ऑनलाइन खाना ऑर्डर किया.

Related posts

हरियाणा में बीजेपी को बड़ा झटका: बीजेपी के 3 कद्दावर नेताओं समेत 5 ने थामा कांग्रेस का दामन -भूपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: आजादी के 100 साल पूरे होने तक दुनिया का सबसे ताकतवर देश होगा भारत: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Ajit Sinha

प्रधानमंत्री के मित्र अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए बनाई गई ‘समुद्र मंथन’ योजना- कांग्रेस

Ajit Sinha
error: Content is protected !!