Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद के गांव अनंगपुर निवासी लखन की हत्या,हत्या का बदला लेने की नियत से की गई थी, इनामी बदमाश अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: उत्तरप्रदेश की हापुड़ कोर्ट के प्रांगण में फरीदाबाद के गांव अनंगपुर निवासी अपराधी लखन की गोलियों से भून कर हत्या करने के आरोपित को क्राइम ब्रांच , डीएलएफ की टीम ने आज पल्ला क्षेत्र से अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम भोला निवासी लखपत कॉलोनी, दिल्ली हैं। इस आरोपित के कब्जे से पुलिस ने एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया हैं। इस आरोपित ने खुलासा किया की लखन की हत्या अपने दोस्त की हत्या का बदला लेने की नियत से किया गया हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते बताया कि क्राइम ब्रांच, डीएलएफ की टीम को एक गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि हापुड़ लखन केस का आरोपित भोला बार्डर एरिया फरीदाबाद में आया हुआ हैं। इस  सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने पल्ला एरिया से आरोपित को अरेस्ट कर लिया। आरोपित के कब्जे से 1 देसी कट्टा तथा 1 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। आरोपित को थाने लाकर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि वर्ष 2019 में लखन ने आरोपित भोला के एक साथी की हत्या कर दी थी। उस केस में आरोपित लखन को पेश करने के लिए जब हापुड़ कोर्ट ले जाया

गया तो आरोपितों  ने अपने साथियों के साथ मिलकर हापुड़ कोर्ट के गेट पर गोलियां मारकर लखन की हत्या कर दी थी। आरोपित  ने बताया कि उसने अपने साथी की हत्या का बदला लेने के लिए ही लखन की हत्या की थी। उनका कहना हैं कि पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पर हापुड़ थाने में दर्ज हत्या के मुकदमे में यूपी पुलिस द्वारा 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। इस मामले में क्राइम ब्रांच द्वारा हापुड़ पुलिस को सूचित किया जा चुका है। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपित को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Related posts

फरीदाबाद: होली वाले दिन शराब पीने से मना किया तो पेट्रोल छिड़कर उसके घर में आग लगा दी, जिससे घर का सामान जलकर हुआ खाक-पकड़ा गया।

Ajit Sinha

कुख्यात गैंगेस्टर सूबे गुर्जर के घर पर चला जिला प्रशासन का बुल्डोजर, अब पूरे मकान को तोडा जाएगा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : भीषण गर्मी में जनता को पानी तो पीला नहीं सकतें, पर शराब ठेका का खोल कर शराब पीने की आदत डलवाना जरूर चाहती हैं, ललित नागर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x