Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

ट्यूशन पढ़ाने के बहाने बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने वाला रिटायर्ड फौजी अरेस्ट।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा: जिले में नाबालिग बच्चियों के साथ छेड़छाड़ का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है, नोएडा की कोतवाली- 39 पुलिस 4 साल की बच्ची के साथ हुई डिजिटल रेप की जांच कर रही, इसी बीच ग्रेटर नोएडा तुगलपुर में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने वाले रिटायर फौजी की गंदी हरकत सामने आई है. नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर रिटायर फौजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया है. कोतवाली दनकौर पुलिस भी एक युवक को अरेस्ट  किया है जिस पर आरोप है कि एक नाबालिग लड़की के साथ घर में घुस कर छेड़छाड़ की और विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट की।    

पुलिस की गिरफ्त में खड़े रिटायर फौजी श्याम सिंह पर आरोप है कि वह अपने मकान में छोटी कक्षा के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के लिए बुलाकर उनके साथ गंदी हरकत करता था। नॉलेज पार्क थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि फौजी के पास ट्यूशन पढ़ने के लिए आने वाली एक ग्यारह साल की बच्ची ने अपने परिजनों से शिकायत की थी कि श्याम सिंह ट्यूशन पढ़ाने के बहाने अपने पास बैठता और कई बार वह गोद में बैठा कर गंदी हरकत करता था। बच्ची की शिकायत को उसके परिजनों ने कोतवाली नॉलेज पार्क में फौजी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

नॉलेज पार्क थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे अरेस्ट  कर लिया गया है छानबीन कर रही है. दूसरा मामला कोतवाली दनकौर का है जिसमें पुलिस ने 19 वर्षीय अनीश को यमुना एक्सप्रेसवे पर सलारपुर अंडरपास के पास से अरेस्ट किया है। कोतवाली दनकौर प्रभारी ने बताया कि 9 सितंबर को अनीश ने वादिया के घर में घुसकर उसकी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट की थी. वादिया के शिकायत पर थाने में छेड़छाड़ मारपीट और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था, आरोपित को यमुना एक्सप्रेसवे पर सलारपुर अंडरपास के पास से अरेस्ट  जेल भेज दिया है।  

Related posts

रफ्तार के रोमांच के दौरान बीएमडब्ल्यू और सुजुकी हायाबुशा में हुई टक्कर में दो बाइकर्स की गई जान

Ajit Sinha

पति के खिलाफ शिकायत करने गई गुरुग्राम सदर थाने में ,एसएचओ ने कर दिया महिला के साथ बलात्कार, गिरफ्तार

Ajit Sinha

ईस्ट्रन पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर धू-धू कर जला ट्रक, जलते आयल टैंकर से कूद कर चालक ने बचाई जान।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x