Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, सभी संवेदनशील एवं अति संवेदनशील पोलिंग बूथ किए गए चेक।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबादः पुलिस आयुक्त संजय कुमार के दिशा निर्देश पर आज एसीपी एनआईटी गजेंद्र सिंह,एसीपी बडखल सुखबीर एवं एसीपी सराय ख्वाजा मोजी राम, एसीपी सेंट्रल मोहिंदर, एसीपी तिगांव भगत राम ने अपने एरिया में गुजरात पुलिस की कमांडेंट एमबी जेयनी आईपीएस और एसएसबी के कमांडेंट दीपक पटेल के साथ सयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला एवं अपने एरिया में आने वाले सभी संवेदनशील एवं अति संवेदनशील पोलिंग बूथ को चेक किया गया।



पोलिंग बूथ चेक कर पोलिंग बूथ पर पोलिंग से संबंधित सुरक्षा व्यवस्था एवं शांतिप्रिय पोलिंग कराने के लिए जायजा लिया गया। जहां कहीं भी किसी व्यवस्था में कमी पाई गई तो उसको तुरंत प्रभाव से ठीक करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान एसीपी बडकल, एसीपी एनआईटी, एसीपी सराय के साथ गुजरात पुलिस, डिप्टी कमांडेंट विजय पटेल एसएसबी केंद्रीय पुलिस बल के डिप्टी कमांडेंट अनूप कुमार, योगेंद्र सिंह, मुकेश कुमार मीणा , कुलदीप राणा वह एस.आर कर्मा अपनी अपनी कंपनियों का नेतृत्व कर रहे थे। केंद्रीय बल व गुजरात पुलिस एवं स्थानीय पुलिस बल भी मुस्तैद रहा। पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने बताया कि संवेदनशील एवं अति संवेदनशील पोलिंग बूथ चेक कर सुरक्षा व्यवस्था एवं पोलिंग से संबंधित व्यवस्था का जायजा लिया गया है जहां किसी बूथ पर थोड़ी बहुत कमी पाई गई है उसे तुरंत प्रभाव से दूर करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: प्रदेश में अपराध और अपराधियों के खिलाफ हरियाणा पुलिस का एक्शनः ऑपरेशन आक्रमण- 10

Ajit Sinha

सड़क सुरक्षा विषय पर आयोजित होने वाली दूसरे चरण की खंड स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में

Ajit Sinha

फरीदाबाद की अमीषा चौधरी करेंगी मिस यूनाइटेड नेशंस में भारत का प्रतिनिधित्व ।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!