Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

डीसी अमित खत्री ने मतगणना केंद्रों पर जाकर पोलिंग पार्टियों के लिए किट तैयार करने के कार्य का किया अवलोकन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरूग्राम: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अमित खत्री ने आज गुरूग्राम जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों के मतगणना केंद्रांे पर जाकर पोलिंग पार्टियों के लिए किट तैयार करने के कार्य का अवलोकन किया तथा पोलिंग पार्टियों को 11 मई को पोलिंग किट वितरण के प्रबंधों की समीक्षा की। गुरूग्राम जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों के मतगणना केंद्र राजकीय कन्या महाविद्यालय सैक्टर 14 में बनाए गए हैं जहां से मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को इलैक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन, वीवीपैट तथा अन्य चुनाव सामग्री की किट वितरित की जाएगी। पटौदी विधानसभा क्षेत्र के लिए मतगणना केंद्र महाविद्यालय के काॅमर्स ब्लाॅक 2 में बनाया गया है जबकि गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र के लिए मतगणना केंद्र काॅमर्स ब्लाॅक 1 में है। इसी प्रकार, बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए मतगणना केंद्र महाविद्यालय के आॅडिटोरियम में बनाया गया है और सोहना विधानसभा क्षेत्र का मतगणना केंद्र साईंस ब्लाॅक में बनाया गया है।



प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों की संख्या के हिसाब से पोलिंग किट प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के मतगणना केंद्र में तैयार की जा रही हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अमित खत्री ने आज इस कार्य का अवलोकन किया और आकस्मिक तौर पर कुछ पोलिंग किट अपने सामने खुलवाकर चैक किया कि उनमें क्या-क्या सामान डाला गया है। उपायुक्त प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के मतगणना केंद्र में गए। इन केंद्रों के साथ विधानसभा वाईज स्ट्राॅंग रूम भी वहीं पर बनाए गए हैं। उपायुक्त ने संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारियों से पोलिंग किट तैयार करने से लेकर उनके वितरण के लिए किए गए प्रबंधों की पूरी जानकारी ली। उन्होंने सहायक रिटर्निंग अधिकारियों से यह भी पूछा कि पोलिंग पार्टियों को उनके पोलिंग स्टेशन तक पहुंचाने की क्या व्यवस्था है और उन वाहनों की पार्किंग कहां होगी। सहायक रिटर्निंग अधिकारियों ने उपायुक्त को अवगत करवाया कि पोलिंग पार्टियों को पोलिंग स्टेशन तक ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है जो आईटीआई गुरूग्राम परिसर में तथा महाविद्यालय के साथ वाली सड़क पर खड़ी होंगी।इस अवसर पर उपायुक्त के साथ बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा, गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जितंेद्र कुमार, पटौदी विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम प्रदीप अहलावत, सोहना विधानसभा क्षेत्र की सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम डा. चिनार चहल, गुरूग्राम के खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी जगराम मान, अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय से परियोजना अधिकारी रामेश्वर तथा मानेसर के तहसीलदार प्रदीप देशवाल भी उपस्थित थे।

Related posts

लोक निर्माण मंत्री राव नरवीर ने जिला लोक सम्पर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक में 12 शिकायतों को निपटाया।

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: राव नरबीर सिंह ने कहा, जंगल सफारी में वन्य जीवों को संरक्षित रखने के लिए किए जाएंगे महत्वपूर्ण उपाय

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: नगर निगम गुरुग्राम व मानेसर में बीसी-बी वर्ग के पुरुष व महिला वर्ग के वार्ड हुए आरक्षित।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!