Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद की अमीषा चौधरी करेंगी मिस यूनाइटेड नेशंस में भारत का प्रतिनिधित्व ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद: गुरूग्राम में आयोजित मिसेज साउथ एशिया प्रतियोगिता जीतने के बाद फरीदाबाद की अमीषा चौधरी की नजरें अब जमैका में होनी वाली मिस यूनाइटेड नेशंस प्रतियोगिता पर हैं,जिसमें दक्षिण एशिया का प्रतिनिधित्व करने के लिए उन्हे चुना गया है। ये प्रतियोगिता शादीशुदा महिलाओं के लिए दुनिया का सबसे बड़ा ब्यूटी कॉन्टेस्ट है। हाल ही में हुई मिसेज साउथ एशिया प्रतियोगिता को जीतने के बाद उत्साहित अमीषा ने कहा कि वो अपनी मां सरोज और पति रूद्राक्ष  की हौसला अफजाई से ये सब हासिल कर पाई हैं और अब आगे के सफर में भी परिवार के सहयोग से उनका इरादे बुलंद नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होने मिसेज साउथ एशिया कॉन्टेस्ट की डायरेक्टर नाज जोशी को भी अपनी सफलता का श्रेय दिया जिन्होने लगातार अमीषा का मार्गदर्शन किया है। अमीषा ने कहा कि जमैका में होने वाला मिस यूनाइटेड नेशंस कॉन्टेस्ट उनके लिए जिंदगी का सबसे बड़ा मौका है जिसमें वे भारत ही नहीं बल्कि पूरे दक्षिण एशिया का प्रतिनिधित्व करेंगी। अमीषा फैशन इंडस्ट्री में कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ते हुए अपने परिवार और शहर का नाम रोशन कर रही हैं तो सामाजिक कार्यों में भी उनकी प्रतिभागिता सराहनीय है। अमीषा को अनाथालय के बच्चों के साथ समय बिताना पसंद है वो प्रणव कन्या संघ आश्रम के साथ जुड़ी हुई हैं। इतना ही नहीं वो एक गरीब लड़की की पढ़ाई का पूरा खर्च भी उठा रही हैं। इसके अलावा अमीषा स्कूल,कॉलेज और सेमिनारों में छात्राओं को प्रेरित कर महिला सशक्तिकरण का भी कार्य कर रही हैं। अमीषा ने कहा कि उन्हे पूरा आत्मविश्वास है कि वो मिस यूनाइटेड नेशंस प्रतियोगिता जीतकर देश का नाम रोशन करेंगी।

Related posts

फरीदाबाद: परिवार पहचान पत्रों में शुद्धिकरण के लिए सरल केंद्रों में अतिरिक्त आपरेटर जल्द होंगे नियुक्त : एडीसी

Ajit Sinha

कुत्तों के बच्चों की ठंड से जान बचाने को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन-जागरूकता समिति की युवा महिला की टीम आई आगे

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने भैंस चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, दो सदस्यों से 11 चोरी के भैस, दो देशी कट्टे, 5 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x