Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

हरियाणा नगर निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड विजय जनविश्वास और सुशासन की जीत: राजेश नागर


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:हरियाणा नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक और प्रचंड विजय पर हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए इसे केंद्र एवं राज्य सरकारों की जनहितकारी नीतियों, विकास कार्यों और सुशासन पर जनता की मुहर बताया है।मंत्री राजेश नागर ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह जीत केवल एक राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि हरियाणा की जनता के अटूट विश्वास, समर्थन और भाजपा सरकार के प्रति उनके भरोसे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कोने-कोने में हुएअभूतपूर्व विकास, पारदर्शी प्रशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं का ही परिणाम है कि जनता ने एक बार फिर भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाया है।

उन्होंने विशेष रूप से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश में सुशासन की नई परंपरा स्थापित हुई है। मुख्यमंत्री सैनी ने जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया है, जिसका सीधा लाभ प्रदेश की जनता को मिला है। यही कारण है कि नगर निकाय चुनाव में जनता ने भाजपा के पक्ष में खुलकर मतदान किया।मंत्री नागर ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं ने भी प्रदेश की जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र पर चलते हुए भाजपा सरकार ने हर वर्ग तक विकास की रोशनी पहुंचाई है।उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां हमेशा से ही गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण पर केंद्रित रही हैं। पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदारी के साथ कार्य करने वाली सरकार पर जनता ने एक बार फिर विश्वास जताया है, जो इस प्रचंड जीत के रूप में सामने आया है।मंत्री राजेश नागर ने प्रदेश की जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं और सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को इस ऐतिहासिक विजय के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत हमें और अधिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करती है। भाजपा सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी और विकास की गति को और तेज किया जाएगा।उन्होंने सभी मतदाताओं का धन्यवाद भी किया। उन्होंने बताया कि जनता का यह समर्थन भाजपा के लिए एक प्रेरणा है और सरकार प्रदेश को विकास के नए आयामों तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

Related posts

बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं, सेफ्टी किट अनिवार्य – अनिल विज

Ajit Sinha

फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर के जन्मदिन पर हजारों ने दी बधाई, समर्थकों ने काटी केक

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीएम मनोहर लाल जी महामारी में कलाकारों की फरियादों को सुनों, मदद को आगे आओ, रोजी-रोटी की संकट को दूर करों।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x