Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

शादी का झांसा देकर ओयो होटल के एक कमरे में रेप करने वाले एक आरोपित को महिला थाना, बल्लभगढ़ की पुलिस के किया अरेस्ट। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: महिला  थाना बल्लबगढ़ की पुलिस टीम ने आज ओयो होटल एक लड़की से जबरन बलात्कार करने के एक दर्ज मुकदमें में फरार चल रहे आरोपित इंद्रजीत उर्फ विष्णु को अरेस्ट किया है। आरोपित  पुराने वाहन खरीदने बेचने का काम करता है। पीडिता आरोपित की गली के पास ही रहती है। वहीं पर पीड़िता  की जान -पहचान आरोपित  से हुई थी।

पुलिस को शिकायत में पीडिता ने बताया कि वह एक प्राईवेट कम्पनी में काम करती है। पीडिता काफी समय से आरोपित को जानती है। आरोपित ने महिला से सम्बंध बनाने के लिए उससे मिलना जुलना प्रारम्भ किया और उसे अपने विश्वास में लेकर अपने साथ ओयो होटल के कमरे पर ले गया जहां पर उसने पीडिता के साथ बलात्कार  किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपित  ने जान से मारने की धमकी देते हुए उस से कई बार बलात्कार  किया था।
पीडिता की शिकायत पर महिला थाना बल्लबगढ़ में आरोपित  के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था। महिला थाना पुलिस ने आरोपित  को उसके घर बल्लबगढ़ से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। बलात्कार  की वारदात को अंजाम देकर आरोपित  फरार हो गया और जगह बदल बदलकर रहने लगा। पुलिस टीम ने आरोपित  के दोस्तों रिश्तेदारों के पास उसको तलाश करना शुरु कर दिया और अंतत: आरोपित को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर जेल भेजा दिया है।

Related posts

भाजपा जिला फरीदाबाद कोर कमेटी की बैठक संपन्न

Ajit Sinha

फरीदाबाद : एनआईटी क्राइम ब्रांच ने अमूल कंपनी को करोड़ों का चुना लगाने वाले 9 लोगों को गिरफ्तार किए हैं,80 लाख बरामद।

Ajit Sinha

20 हजार लोगों को फर्जी वेबसाइट के जरिए चालान का फर्जी संदेश भेजकर 80 लाख रूपए वसूले, गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x