Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

सीबीआई ने वांछित भगोड़े प्रभदीप सिंह का अज़रबैजान से प्रत्यर्पण सुनिश्चित किया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने विदेश मंत्रालय (एमईए), गृह मंत्रालय (एमएचए) तथा दिल्ली पुलिस के समन्वय से रेड नोटिस जारी आरोपी प्रभदीप सिंह का अज़रबैजान से भारत प्रत्यर्पण सफलतापूर्वक सुनिश्चित किया है।उक्त आरोपी विशेष प्रकोष्ठ पुलिस थाना, नई दिल्ली में स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम,1985 की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत दर्ज एक मामले में वांछित था। उक्त मामले में भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए गए थे तथा कई सह-आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

आरोपी इस मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का मुख्य संचालक था।दिल्ली पुलिस के अनुरोध पर, सीबीआई ने इंटरपोल चैनलों के जरिए आरोपी के विरुद्ध रेड नोटिस जारी करवाया था। आरोपी का स्थान पता लगने तथा अज़रबैजान के अधिकारियों द्वारा उसे गिरफ्तार किए जाने के बाद, उनके समक्ष प्रत्यर्पण अनुरोध भेजा गया। विधिक प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत, आरोपी का सफलतापूर्वक भारत प्रत्यर्पण किया गया।दिल्ली पुलिस की तीन सदस्यीय एस्कॉर्ट टीम प्रभदीप सिंह को वापस लाने के लिए बाकू, अज़रबैजान गई थी। उक्त टीम आरोपी के साथ दिनांक 13.05.2026 को दिल्ली पहुंची।सीबीआई, भारत में इंटरपोल के राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो के रूप में, भारतपोल के माध्यम से इंटरपोल चैनलों द्वारा सहायता हेतु देश की सभी विधि प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय करती है। पिछले कुछ वर्षों में विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और विभिन्न विधि प्रवर्तन प्राधिकारियों के साथ समन्वय कर 160 से अधिक वांछित अपराधियों को सफलतापूर्वक भारत वापस लाया जा चुका है।

Related posts

कांग्रेस पार्टी ने आज दिल्ली कांग्रेस कमेटी में महत्वपूर्ण पदों पर कई नियुक्तियां की है-लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

सीएम अरविंद ने होनहार एथलीट लोकेश की प्रतिभा को देख स्वयं बढ़ाया हाथ, 3 लाख रुपए की दी वित्तीय मदद

Ajit Sinha

75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली पुलिस के 23 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x