Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

शनिवार की रात एक टूरिस्ट बस में आग लगने से 10 तीर्थ यात्रियों की जलने से मौत, क़रीब 24 से अधिक लोग झुलस गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:नूंह जिले तावडू उपमंडल की सीमा से गुजर रहे कुंडली-मानेसर-एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार-शनिवार की रात लगभग पौने दो बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां श्रद्धालुओं से भरी एक चलती बस में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। और बस में सवार 10 लोगों की जिंदा जल जाने के कारण मौत हो गई, और करीब दो दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह से झुलस गए। जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। देर रात चलती बस में आग लगते देख आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, पर ग्रामीणों के पास कोई उचित साधन नहीं होने से आग और विकराल रूप धारण कर लिया। इस हादसे की सूचना लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस हादसे का शिकार हुए लोग पंजाब के होशियार पुर और चंडीगढ़ के बताए जा रहे है जो मथुरा,वृन्दावन, अयोध्या , इलाहबाद , बनारस से दर्शन करने के बाद फिर वृन्दावन आ गए, से अपने घर जा रहे। हादसे की सूचना पाकर पुलिस कप्तान नरेंद्र सिंह बिजारणिया घटनास्थल पर पहुंचे और पुरे मामले की जानकारी जुटाई। बस में सवार कुछ घायल महिलाओं ने बताया कि बीते शुक्रवार को वह एक टूरिस्ट बस किराए पर कर बनारस,मथुरा और वृन्दावन दर्शन करने के लिए निकले थे। बस में महिलाओं और बच्चों सहित करीब 60 श्रद्धालु सवार थे। सभी आस-पास के रिश्तेदार थे ,जिनमें कुछ पंजाब के लुधियाना,होशियारपुर तो कुछ चंडीगढ़ के रहने वाले थे। शुक्रवार को वह बस में सवार होकर केएमपी रोड़ से वापिस अपने घर लौट रहे थे। शुक्रवार-शनिवार की रात करीब पौने दो बजे जब बस नूंह जिले की सीमा में पहुंची उसी दौरान बस में आग लग गई। बस में आग लगते देख आस-पास के रहने वाले ग्रामीणों ने आवाज लगाई लेकिन बस नहीं रुकी। जिसके बाद कुछ लोगों ने बाइक से बस का पीछा कर चालक को इसकी सूचना दी। जब चालक द्वारा बस को रोका गया,तब तक बस में आग काफी फेल चुकी थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर न केवल आग को बुझाने का प्रयास किया बल्कि बस में फसे हुए लोगों को भी शीशा तोड़ कर बाहर निकाला। लोग बताते है कि सूचना के काफी देर बाद पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में 10 लोग जिन्दा जलने से मौत हो गई,वहीं दो दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह से आग में झुलस गए। पुलिस ने मौके पर एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को नूंह के नल्हड मेडिकल कॉलेज और गुरुग्राम सहित कई अस्पातलों में भर्ती कराया है। जिनमें से कुछ जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे है।

Related posts

चंडीगढ़: पुलिस महानिदेशक हरियाणा प्रशांत कुमार अग्रवाल ने की हिसार रेंज के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक।

Ajit Sinha

सीएम मनोहर लाल ने गुरुग्राम में नए नगर निगम कार्यालय भवन और बंधवाड़ी के वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का किया शिलान्यास

Ajit Sinha

गुरुग्राम: गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने डीजी सेट के इंचार्ज इंजीनियर को किया सस्पेंड व पीएमओ को भेजा छुट्टी पर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x