Athrav – Online News Portal
दिल्ली

झारखंड सम्मेलन लोगों की आकांक्षाओं को पंख देगा : प्रधानमंत्री मोदी

संवाददाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि ‘मोमेंटम झारखंड वैश्विक निवेशक सम्मेलन’-2017 राज्य के लोगों को कई अवसर देने के साथ ‘उनकी आकांक्षाओं को पंख देगा’। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ झारखंड वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए मेरी शुभकामनाएं हैं। उम्मीद है कि इस शिखर सम्मेलन में किए गए विचार-विमर्श से लाभदायक फल प्राप्त हों जो झारखंड की वृद्धि में सहायता कर सके।’’ एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों के कौशल और प्रतिबद्धता एवं राज्य सरकार के सक्रिय कदमों से राज्य में रिकॉर्ड विकास आ रहा है।

मोदी ने कहा, ‘‘ सम्मेलन में आने वाले निवेश से राज्य के लोगों के लिए कई अवसर सृजित होंगे और उनकी आकांक्षाओं को नए पंख मिलेंगे।’’ दो दिन चलने वाला यह सम्मेलन आज से शुरू हुआ है और इसमें करीब 6,200 प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।

Related posts

ड्राई फ्रूट व्यापारी को चाकू और गोली मारकर लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाला शार्प शूटर पकड़ा गया।

Ajit Sinha

तबलीघी जमात मरकाज मामला: साकेत कोर्ट में 20 देशों के 82 विदेशी नागरिकों के खिलाफ 20 चार्जशीट दाखिल की, ब्लैकलिस्ट किया।    

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस परिवार के बच्चों ने यूपीएससी परीक्षा में परचम लहराने के बाद पुलिस कमिश्नर एस.एन श्रीवास्तव से मिले, सम्मानित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x