Athrav – Online News Portal
नोएडा

करवा चौथ उत्सव : सुहागिन पति के दीर्घायु और अखंड सौभाग्य के लिए चंद्रमा को अर्घ्य देंगी।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
सुहागिनों के लिए करवा चौथ व्रत बेहद खास होता है। इस दिन सुहागिनें पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ व्रत रखती हैं। करवाचौथ व्रत को लेकर नोएडा के सभी प्रमुख बाजार गुलजार रहे। खरीदारी करने के लिए महिलाओं की भीड़ देखी गई। चूड़ी, कड़े, वस्त्र व आभूषण समेत अन्य सामान की खरीद में महिलाएं दिन भर जुटी रही। यहां तक की सजने संवरने के लिए ब्यूटी पार्लर पर और मेहंदी लगाने वालों के यहां पर वेटिग स्थल पर महिलाओं को बैठा देखा गया। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बाजार में कई तरह के आफर की भरमार रही। कई सोसायटियों में भी मेहंदी कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ है।

कोरोना के बाद इस साल करवा चौथ व्रत को लेकर नोएडा के सभी प्रमुख बाजार सेक्टर- 27 स्थित अट्टा बाजार, सेक्टर-18, हरौला,बरौला,भंगेल, गेझा की बाजार समेत जीआइपी, माल आफ इंडिया, लाजिक्स, शाप्रिक्स माल में रौनक दिखाई दे रही है. महिलाएं दिन भर करवाचौथ व्रत से जुडी चीजे जिनमें चूड़ी, कड़े, वस्त्र व आभूषण समेत अन्य सामान शामिल है उनकी खरीदारी में जुटी रही । देर रात तक खरीदारी चलती रही। यही नहीं बाजार में पूजन सामग्रियों की किट की भी जमकर खरीदारी हुई है। इसमें मिट्टी के करवा की अधिक मांग रही। यहां तक की सजने संवरने के लिए ब्यूटीपार्लर पर और मेहंदी लगाने वालों के यहां पर वेटिग स्थल पर महिलाओं को बैठा देखा गया। सड़को से लेकर ब्यूटी पार्लर तक शनिवार को सुहागिन महिलाओं ने अपने हाथों में पिया के नाम की मेहंदी लगाती नजर आई है।

कई सोसायटियों में भी मेहंदी कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ है। कंचनजंगा मार्केट, अट्टा मार्केट, हरौला, बरौला,भंगेल और सेक्टर- 18 के बाजारों में जगह-जगह सुहागिन महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी लगवाई। इस दौरान लगाने वालों ने सौ रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक का पैकेज भी दे रखा था।इस साल करवा चौथ व्रत आज रविवार को रखा जाएगा। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन अखंड सुहाग के लिए निर्जला व्रत रखने वाले पर्व करवा चौथ में चांद का दीदार करने के बाद महिलाएं छलनी में पति के चेहरे को देख व्रत का पारण करेंगी। ये व्रत चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पूरा होता है। इस दिन चांद के निकलने का इंतजार महिलाओं को बेसब्री से होता है। हर शहर में चांद दिखने का समय अलग-अलग होता है। कुछ जगहों पर चांद नजर आ जाता है, तो कुछ जगहों पर व्रती महिलाओं को चांद के दीदार के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ता है।

Related posts

नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में कुल 28 एजेंडे सहमति की मुहर लगी

Ajit Sinha

भारी बारिश के कारण 23 सितंबर को कक्षा एक से कक्षा 8 तक के समस्त बोर्ड के विद्यालय बंद करने के निर्देश।

Ajit Sinha

अमित भाटी की हत्या के मामले में चार और आरोपी गिरफ्तार, तीन को पहले ही किया जा चुका है गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x