Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

अभी अभी : क्रेसर जॉन के एक मकान में सिलिंडर फटने से मकान की छत गिरी, मलबे में तीन लोग दबे।   

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: पाली क्रेसर जॉन के एक मकान में सिलिंडर फटने के कारण मकान का छत गिर गया जिसमें तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को मलबे से निकल कर नजदीक के हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया हैं। घटना अब थोड़ी देर पहले की हैं। पूरे मामले की जांच पाली पुलिस चौकी की पुलिस कर रहीं हैं। 



पुलिस मुताबिक क्रेसर जॉन में काम करने वाले मजदूर लोग वहीँ के एक मकान में रहते थे आज तक़रीबन पौने आठ बजे अपने  चूल्हे पर खाना बना रहे थे उसी वक़्त गैस का सिलिंडर फट गया और मकान का छत टूट कर निचे गिर गया। इस हादसे  मजदूर मलबे के नीचे दब गए। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और मलबे के नीचे दबे तीनों मजदूर को निकाल कर नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जहां पर उनका इलाज चल रहा हैं।  

Related posts

भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार सुशील शर्मा तत्कालीन जिला राजस्व अधिकारी पलवल सहित 3 अन्य आरोपितों के विरूद्ध चालान पेश।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने लगभग 1करोड़ 90 लाख रुपए की लागत से लगने वाली एलईडी लाइट का किया शुभारंभ ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस की टीम ने आज लाइसेंस कालोनी दुर्गा बिल्डर के फेस -2 में जमकर की तोड़फोड़

Ajit Sinha
error: Content is protected !!