Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव स्वास्थ्य

हेल्थ, एफडीए और सीएम फ्लाइंग की संयुक्त टीम ने गुरुग्राम में फ़र्ज़ी कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट देने वालों को किया अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: स्वास्थ्य विभाग, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग व सीएम फ्लाइंग की संयुक्त टीम ने गुरुग्राम में फ़र्ज़ी कोविड आरटीपीसीआर पॉजिटिव रिपोर्ट्स देने वालों के गिरोह के दो लोगों  को अरेस्ट किया है। टीम ने मौके से लैपटॉप व अन्य फर्जी दस्तावेजों को भी जब्त किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए खाद्य और औषधि प्रशासन विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को फर्जी कोविड रिपोर्ट्स बनाने वाले रैकेट के बारे में निरंतर मिल रही सूचनाओं पर कार्रवाई करने के आदेश की अनुपालना में गत दिवस को खाद्य एवम औषधी प्रशासन, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-3 में गुड लाइफ हेल्थ केयर सेंटर पर छापा मारा और इस टीम में जिला औषधी नियंत्रण अधिकारी मनदीप मान, डॉ. नमन, डॉ रामप्रकाश राय, उप-निरीक्षक सतेंदर व उप-निरीक्षक रणधीर शामिल थे।उन्होंने बताया कि टीम ने गुड लाइफ हेल्थ  केयर सेंटर, डीएलएफ-3, जोकि एसआरएल डायग्नोस्टिक का कलेक्शन सेंटर है, पर एक छदम (डेकोय) ग्राहक भेजकर लैब के मैनेजर अनुज शर्मा व कर्मचारी संजीव को 2000 रुपये में कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट् देने पर मौके  से अरेस्ट  किया व दोनों दोषियों  के विरुद्ध थाना डीएलएफ फेज-3 में एफआईआर दर्ज करवा दी गई  है।  प्रवक्ता ने बताया कि मौके से कई फर्जी कोविड आरटी पीसीआर रिपोर्ट्स व सरकार द्वारा निर्धारित टेस्ट रेट से ज्यादा रेट चार्ज करने की रसीदे व लैपटॉप सहित अन्य रिकॉर्ड बरामद हुआ है, जिसको टीम ने अपने कब्जे में ले लिया।  

Related posts

पहले अपने मासूम बच्चियो को छ्त से फेका,फिर खुद कूद गई, मां-बेटी की मौत, और दूसरी बेटी अस्पताल में मौत से जुझ रही है..

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मजदूरी के पैसे मांगने पर कांच की बोतल सिर और गर्दन में मारकर सनसनीखेज हत्या कर दी -पकड़ा गया।

Ajit Sinha

प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या करने और शव को पेट्रोल डाल कर जलाने का आरोपित मुठभेड़ के बाद, पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x