Athrav – Online News Portal
मनोरंजन

कलाकारों का बड़ी फिल्मों में काम नहीं करने का मतलब उनका बेरोजगार होना नहीं है : नेहा

 एंटरटेनमेंट डेस्क : अभिनेत्री नेहा धूपिया ने कहा है कि अगर कुछ कलाकार मुख्य धारा की फिल्मों में काम नहीं कर रहे हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि उनके पास करने के लिए कोई काम नहीं है।36 वर्षीय अभिनेत्री का मानना है कि ऐसे सभी कलाकार अन्य कार्यों में व्यस्त हैं जिसमें उनके स्वयं का व्यवसाय और टीवी विज्ञापन शामिल है।

नेहा ने पीटीआई..भाषा से कहा, ’’अगर एक कलाकार मुख्य धारा कि फिल्मों में काम नहीं कर रहा है तो इसका मतलब यह नहीं है कि उसके पास करने के लिए कोई काम नहीं है। मैं खुद व्यस्त हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे कई बड़े कलाकार हैं जो फिल्मों में दिखाई नहीं देते लेकिन उनके पास अपनी फुटबॉल टीम है, उनका अपना व्यवसाय है और यहां तक कि जो अभिनेत्रियां सात-आठ वषरें से फिल्मों में काम नहीं कर रही हैं, उनके पास करने के लिए कई विज्ञापन हैं।’’

Related posts

नेहा कक्कड़ का बर्थडे पर डांस वीडियो हुआ वायरल, ‘आंख मारे’ सॉन्ग पर दिखाया जबरदस्त अंदाज, देखें जबर्दस्त वीडियो

Ajit Sinha

मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ ने एक धमाकेदार गाना सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं, जिसे लाखों लोग लाइक कर चुके हैं-देखें वीडियो

Ajit Sinha

नोएडा में कबाड़ से बना दुनिया का सबसे अनोखा “जंगल ट्रेल पार्क” लोगो के लिए खोल दिया गया है, झलक देखें वीडियो में

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x