Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

पांच हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से पुलिस 32 पिस्तौल व 100 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आज दो अलग -अलग अनतर्राज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों को हथियार तस्करी करने के जुर्म गिरफ्तार किए हैं। गिरफ्तार किए गए पांचों तस्करों के पास से 32 अवैध पिस्तौल व 100 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए हथियार तस्करों के नाम जाहिद और मनीष सिरोही व दूसरे गैंग से ज़ाहिद, उम्र 24 साल. निवासी हापुड़, उत्तरप्रदेश, मनीष सिरोही ,उम्र 22 साल व तिख्या उर्फ़ रमेश, उम्र 31 साल निवासी खेर गांव,मध्यप्रदेश हैं।   



पुलिस के मुताबिक उपरोक्त हथियार तस्कर दो अन्तर्राजीय गिरोह से तालुक रखते हैं इन्हें उनकी स्पेशल सेल की दो टीमों ने अलग-अलग स्थानों से सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया हैं। यह सभी लोग मध्यप्रदेश व उत्तरप्रदेश से अवैध रूप से बने पिस्तौल व जिंदा को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बदमाशों को सप्लाई देने आए थे। गिरफ्तार किए गए सभी हथियार तस्करों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं। 

Related posts

अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश,दो शातिर चोर पकड़े गए , 21 लग्जरी गाड़ियां और फर्जी नंबर फ्लेट्स बरामद।

Ajit Sinha

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन में यात्रियों से बातचीत की, और व्यवस्था का निरिक्षण किया -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

लिव इन पार्टनर से पीछा छुड़ाने के लिए तेजधार चाकू से सनसनी खेज हत्या करने वाला आरोपित पकड़ा।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!