Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद विधानसभा के ज्यादातर पार्कों की सूरत बदल चुकी है और जल्द ही बचे हुए पार्कों में भी बुनियादी सुविधाएं देने का काम पूरा हो जाएगा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :पिछले 4 सालों में फरीदाबाद विधानसभा के ज्यादातर पार्कों की सूरत बदल चुकी है और जल्द ही बचे हुए पार्कों में भी बुनियादी सुविधाएं देने का काम पूरा हो जाएगा। ये विचार उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने सेक्टर 7 में व्यक्त किए जहां उन्होंने जनकल्याण मंदिर के पास पार्क में 8 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस पार्क में चारदीवारी और सौंदर्यकरण का कार्य किया जाएगा। इस मौके पर विपुल खोयल ने सभी लोगों से स्वच्छता अभियान से जुड़ने की भी अपील की।
उन्होंने कहा कि फरीदाबाद के सामने स्वच्छता सबसे बड़ा चैलेंज है इसीलिए सरकार के साथ साथ सभी नागरिकों को भी इसमें योगदान देने की जरूरत है। विपुल गोयल ने कहा कि स्वच्छता के साथ शुद्ध हवा भी मिल सके इसीलिए पार्कों में हरियाली जरूरी है इसीलिए हमें ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करना होगा। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद विधानसभा के प्रमुख पार्कों में चारदीवारी, एलईडी लगाने, लाइब्रेरी निर्माण, फुटपाथ निर्माण और पेड़ पौधे लगाने का काम बीजेपी सरकार ने किया है और आरडब्लूए एसोसिएशन की भी इसमें सराहनीय भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद विधानसभा के सभी पार्कों मैं बुनियादी सुविधाओं को देने में वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगे लेकिन पार्कों के रखरखाव में स्थानीय निवासियों को भी अपनी भूमिका निभानी होगी और इस तरह पार्कों का रखरखाव करना होगा जैसे लोग अपने पार्क का ध्यान रखते हैं। इस मौके पर ओपी कौशिक, एनके गर्ग,हरि जोशी,वजीर सिंह डागर, अशोक शर्मा, सुभाष शर्मा, सतीश शर्मा, राम अवतार कौशिक, शमशेर सिंह,हरि गर्ग,सत्यनारायण गर्ग, डीपी यादव, विष्णु गुप्ता और सिद्धार्थ सैनी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related posts

 हरियाणा सरकार ने दो डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के तबादला और नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सूरजकुंड मेला में आज उमडी भारी भीड, लगभग एक लाख लोगों ने देखा मेला

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम, 1980 के तहत आदतन अपराधियों के खिलाफ शुरू की कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x