Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी की मुश्तैद पुलिस ने एक शख्स को बिना नंबर के चोरी की मोटर साइकिल सहित धर दबोचा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना पुलिस ने आज ग्रीन फील्ड कालोनी से एक शख्स को बिना नंबर वाले मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया हैं। यह लड़का इससे पहले भी मोटर साइकिल चोरी करने के जुर्म में जेल जा चूका हैं और अब जेल से आने के बाद फिर से किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फ़िराक में था। पकडे गए चोर के खिलाफ सूरजकुंड थाने में भारतीय दंड सहिंता की धारा 411 के तहत केस दर्ज किया हैं।
चौकी इंचार्ज राजेश बागड़ी का कहना हैं कि ग्रीन फील्ड कालोनी में सोमवार को करीब सांय 6 बजे गेट नंबर -4 के पास गश्त करती हुई उनकी टीम पहुंची तो वहां पर एक लड़का बिना नंबर के मोटर साइकिल पर सवार था जोकि पुलिस को देख कर भागने लगा। उनका कहना हैं कि इस दौरान उनकी टीम ने पीछा करके मोटर साइकिल सवार को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को उसने पूछताछ के दौरान अपना नाम आसिफ अली खान निवासी संगम विहार ,दिल्ली बताया। उसने पुलिस को यह भी बताया कि वह इस मोटर साइकिल को दिल्ली के किसी इलाके से चोरी की हैं जोकि बिना नंबर के हैं। उनका कहना हैं कि आरोपी आसिफ अली खान ने यह भी कबूल किया कि वह वर्ष -2017 में दिल्ली के प्रहलाद पुर इलाके से एक मोटर साइकिल चोरी की थी जिसके जुर्म में दो महीने तक जेल में रहने के बाद ,वह जमानत पर बाहर आया हैं और इस चोरी के मोटर साइकिल से वह किसी बड़ी वारदात अंजाम देने के फिराक में था। उनका कहना हैं कि पकडे गए आरोपी आसिफ अली खान को आज अदालत में पेश किया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। इसके आगे की पूछताछ की जाएगी।

Related posts

पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) स्तर पर विज्ञान विषय के चार नए पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है।

Ajit Sinha

तजाकिस्तान के उजांद शहर से आई सौयोदा सूरजकुंड मेले के सांस्कृतिक मंचों पर अपने कमाल और जमाल से दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्रबिंदु बनी

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस की दमदार ‘पैरवी’ से जनवरी 2021 में 8 आरोपितों को दिलाई सजा, पहुंचे सलाखों के पीछे -डीजीपी 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x