Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

चुनाव घोषणा पत्र जारी करने के 3 दिनों के अंदर-अंदर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में 3 -3 प्रतियां देना अनिवार्य- पंकज अग्रवाल



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर चुनाव घोषणा पत्र के संबंध में जारी  निर्देशानुसार सही राजनीतिक पार्टियों या चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को अपना चुनाव घोषणा पत्र जारी करने की तिथि के बाद 3 दिनों के अंदर-अंदर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में हिंदी व अंग्रेजी में तीन-तीन प्रतियां जमा करवानी होंगी।  

उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया है कि चुनाव आयोग द्वारा जारी आदर्श चुनाव आचार संहिता के सभी पहलुओं का गहनता से अध्ययन करें और चुनाव के दौरान इस की  पूर्णतः अनुपालना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता के पैरा -8 के उप क्रमांक (iii) के अनुसार चुनाव घोषणा पत्र में पारदर्शिता, समान अवसर और वादों की विश्वसनीयता के हित में, 

यह अपेक्षा की जाती है कि घोषणापत्र वादों के औचित्य को भी प्रतिबिंबित करे और मुख्य रूप से इसके लिए वित्तीय आवश्यकता को पूरा करने के तरीकों और साधनों को रेखांकित करे और मतदाताओं का विश्वास केवल उन वादों को पर होना चाहिए जिनका पूरा होना संभव हो।  मुख्य निर्वाचन अधिकारी  ने स्पष्ट किया कि एक-चरण चुनाव के मामले में जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126 के तहत निर्धारित निषेधाज्ञा अवधि के दौरान घोषणा पत्र जारी नहीं किया जाएगा। 

Related posts

एचएसवीपी ग्रुप हाउसिंग व सेक्टरों में स्टिल्ट प्लस 4 फ्लोर बिल्डिंग प्लान के लिए एक नई योजना करे तैयार- मुख्यमंत्री

Ajit Sinha

जुआ ब्रेकिंग: फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -सेक्टर -17 की टीम ने 18 जुआरियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों अरेस्ट किया हैं।    

Ajit Sinha

एसएचओ अर्जुन सिंह व पुलिस कर्मियों को फूल वर्षा, शॉल डाल व फूल माला पहना कर पार्षद सुभाष आहूजा ने किया सम्मानित। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x