Athrav – Online News Portal
हरियाणा

गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक कल्याण पर व्याख्यान


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
यमुनानगर:इमोशनल एनलाइटमेंट फाउंडेशन के तत्वावधान में गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज, संत पुरा में नेशनल टास्क फोर्स और स्नातकोत्तर मानव विकास विभाग के सहयोग से “मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण” पर ज्ञानवर्धक व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता सुधाकर मौर्य और अल्का वर्मा ने छात्रों को मानसिक संतुलन, तनाव प्रबंधन और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के महत्व पर विचार साझा किए। इस अवसर पर संस्था की ओर से गुरमीत आनंद, डॉ. नेहा अरोड़ा और वंशिका ने भी उपस्थित छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया।

कॉलेज की निदेशक डॉ. वरिंदर गांधी और प्राचार्य डॉ. सुखविंदर कौर ने इस पहल की सराहना की। सत्र का समापन प्रश्नोत्तरी दौर से हुआ, जिसमें छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।कार्यक्रम में नेशनल टास्क फोर्स और मानव विकास विभाग की फैकल्टी डॉ. निरुपमा सैनी, डॉ. वंदना सिंह, रूही गरेवाल, मीनाक्षी, नमिता शर्मा, और दिव्या राठी भी उपस्थित रहीं।इमोशनल एनलाइटमेंट फाउंडेशन का उद्देश्य युवाओं में मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें सकारात्मक जीवन दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

Related posts

बुलेटप्रूफ गाड़ी से यूनिवर्सिटी में दिनदहाड़े बदमाशी, ये है हरियाणा की कानून व्यवस्था- दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने 7 आईएएस, एक आईपीएस और 63 एचसीएस अधिकारियों तबादले किए हैं।

Ajit Sinha

जिला बार एसोसिएशन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x