Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

पैसों के लेनदेन के विवाद में एक लड़के की चाकू से वार करके, गला घोंटकर हत्या करने व शव को जमीन में दबाने के मामले में 1 आरोपित पकड़ा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गमछा से गला घोंटकर व उसपर चाकू से वार कर सनसनीखेज हत्या करके एक खेत में स्थित पुराने पानी के टैंक में मिट्टी खोदकर एक लड़के के शव को दबा दिया और ऊपर से नमक डालकर मिट्टी से ढक दिया। आज इस मामले में थाना सेक्टर -50 , गुरुग्राम की पुलिस टीम ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम  बबलू (उम्र 21 वर्ष), निवासी गांव बेहटा गोसाई, थाना बिल्सी, जिला बदायूं (उत्तर प्रदेश) हैं।  मरने वाले 25 वर्षीय लड़के का नाम नईम है। इस मामले में थाना सेक्टर -65 , गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। अब इसी मुकदमे में उपरोक्त आरोपित बबलू को गिरफ्तार किया गया है।  

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 11.11.2026 को थाना सेक्टर-65, गुरुग्राम में एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई नईम के लापता होने के संबंध में शिकायत दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका भाई नईम (उम्र करीब 25 वर्ष) गुरुग्राम में मूंगफली बेचने का काम करता था। दिनांक 08.11.2026 की शाम वह बैटरी चार्ज करने के लिए चार्जर लेने दिल्ली जाने की बात कहकर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसकी तलाश करने पर भी कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में सेक्टर-50, गुरुग्राम में एक मोबाइल फोन मिलने की सूचना पर शिकायतकर्ता ने वहां जाकर फोन प्राप्त किया, जो उसके भाई का था। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-65, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया।

उनका कहना है कि पुलिस टीम द्वारा मामले में कार्रवाई करते हुए आसपास के क्षेत्र में तलाश की गई तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ कर सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 22.11.2026 को सेक्टर-63A, कादरपुर टी-पॉइंट के पास खाली खेतों में बने एक पुराने पानी के टैंक के पास जमीन में दबा हुआ एक शव बरामद किया गया। पुलिस टीम द्वारा मौके पर क्राइम टीम एवं फिंगरप्रिंट टीम को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए गए। जांच के दौरान शव की पहचान लापता युवक नईम के रूप में हुई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी, गुरुग्राम भिजवाया गया तथा पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में हत्या से संबंधित धाराएं जोड़ी गईं।पुलिस टीम द्वारा मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए आज आरोपित बबलू (उम्र 21 वर्ष), निवासी गांव बेहटा गोसाई, थाना बिल्सी, जिला बदायूं (उत्तर प्रदेश) को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया।उनका कहना है कि पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपित बबलू और मृतक नईम पिछले 04-05 वर्षों से गुरुग्राम में साझेदारी में मूंगफली बेचने का काम करते थे। दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते दिनांक 08.11.2026 को सेक्टर-63A, कादरपुर टी-पॉइंट के पास बनी झुग्गियों में दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान आरोपित बबलू ने मृतक नईम पर चाकू से वार किया तथा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गमछे से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपितों ने अपने पहने हुए कपड़े जला दिए तथा मृतक के शव को पास स्थित पुराने पानी के टैंक में मिट्टी खोदकर दबा दिया और ऊपर से नमक डालकर मिट्टी से ढक दिया।उनका कहना है कि पुलिस टीम द्वारा आरोपित को आज वीरवार को अदालत में पेश कर 04 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपित से गहनता से पूछताछ की जाएगी तथा वारदात में प्रयोग किया गया हथियार बरामद करने, अन्य संलिप्त आरोपितों  की पहचान एवं गिरफ्तारी तथा वारदात से संबंधित अन्य साक्ष्य जुटाने के प्रयास किए जाएंगे। मुकदमा  का अनुसंधान जारी है।

Related posts

फरीदाबाद : भाजपा ने केंद्र व प्रदेश के लोकप्रिय योजनाओं को जनता को लाभ पहुंचाने के लिए विधायकों, मंत्री, डिप्टी मेयर की लगाई डियूटी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच, डीएलएफ की टीम ने आज 12 वर्षीय तनिश की हत्या के आरोपित चाचा -भतीजे को किया अरेस्ट। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना की तिथि तक ड्यूटी मजिस्ट्रेट किए नियुक्त

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x