Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के लिए अद्भुत रूप से सज कर तैयार है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में सोमवार,26 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है, जिसकी पूरी तैयारी कर ली गई है, मंदिर को लाइटों से अदभुत सजावट की गई है, जो रात के वक़्त रोशनी, यमुना नदी की लहरों की तरह बहती हुई एकदम से उफान मारती हुई नजर आएगी, जो अपने आप में आकर्षण का केंद्र होगा, और आए हुए भगवान श्रीकृष्ण के भक्तों को बहुत ज्यादा अच्छा लगेगा। मंदिर के प्रधान अमितापाल ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन किसी भी श्री कृष्ण भक्तों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो,इसके लिए बेहतरीन व्यवस्था की है।

मंदिर के संरक्षक वीरेंद्र भड़ाना ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार,26 अगस्त को ग्रीन फील्ड गेट नंबर-1 स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा हैं,जिसकी मंदिर के प्रधान अमिता पाल की देखरेख में पूरी तैयारी कर ली गई है। मंदिर में आए हुए भगवान श्री कृष्ण के भक्तों को कोई असुविधा न हो , इसका विशेष रूप से ध्यान रखा गया है।


भड़ाना ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय राज्य सहकारिता मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर उपस्थित रहेंगे,जबकि वशिष्ठ अतिथि के तौर पर हरियाणा की शिक्षामंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा,और फरीदाबाद नगर निगम के निवर्तमान उप-महापौर देवेंद्र चौधरी मौजूद रहेंगे।

सवाल के जवाब में उनका कहना है कि श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर ,ग्रीन फील्ड को पूरी तरह से फूलों से सजाया गया है,और मंदिर की बाहरी हिस्सों को लाइटों की सजावट से रोशनी के अद्भुत दृश्य दिखाई देगा, ग्रीन फील्ड परिवार के सदस्यों को पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष बहुत कुछ अलग दिखाई देगा।

इस दौरान मंदिर का पूरा का पूरा माहौल श्री कृष्ण मय हो, बाल गोपाल से जुड़े भक्ति गीतों पर ग्रीन फील्ड परिवार की महिलाएं झूमती हुई नजर आएगी। आए हुए हजारों भक्तों के लिए व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए गए है,जिसका लुप्त आए हुए लोग उठा सकते है। उनका कहना है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर,ग्रीन फील्ड में पूरी तैयारी हो चुकी है,अब सिर्फ सोमवार शाम को श्रीकृष्ण भक्तों का इंतजार है।

Related posts

फरीदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कही बातें हम सभी के लिए हैं महत्वपूर्ण: कृष्ण पाल गुर्जर

Ajit Sinha

पलवल ब्रेकिंग: नवनियुक्त पुलिस कप्तान लोकेंद्र सिंह ने आज अपना पदभार सम्भाल लिया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: परिवहन के मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज महिला पुलिस अधिकारियों सहित 18 पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x