Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : हरी विहार में 66 केवी की हाईटेंशन की तार टूटनें के कारण खेल रहें 5 बच्चें करंट लगने से झुलस गए, एक गंभीर।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : बल्लभगढ़ की सुभाष कालोनी के हरी विहार में आज दोपहर करीब ढाई बजे  66 केवी की हाईटेंशन तार टूटनें की वजह से वहां पर खेल रहे 5 लोग झुलस गए। पाँचों लोगों को जली अवस्था में नजदीक के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। इन हादसों में दो लड़कियां, दो लड़कें व एक महिला शामिल हैं जिनमें एक बच्चे की हालत जाएदा ख़राब हैं। पुलिस की मानें तो इस घटना की सूचना बिजली विभाग को दे दी गई हैं। इस मामले की जांच सिटी बल्लभगढ़ थाने की पुलिस कर रही हैं।
एसएचओ योगेंद्र कुमार का कहना है कि सुभाष कालोनी के हरी विहार इलाके में आज दोपहर  ढाई बजे के करीब छोटे -छोटे बच्चें खेल रहे थे कि ठीक उसी वक़्त अचानक 66 केवी की हाईटेंशन तार टूट कर खेल रहे बच्चों  के ऊपर गिर गईं जिसमें चार बच्चें सहित पांच लोग करंट लगने की वजह से झुलस गए। इनमें से एक बच्चें की हालत जाएदा खराब हैं। उनका कहना हैं कि सभी घायलों को यहां के सिविल अस्पताल में ईलाज हेतु भर्ती करा दिया गया हैं। सवाल के जवाव में उनका कहना हैं कि इनमें लड़कें की उम्र करीब 10 से 12 के बीच की हैं जबकि लड़कियों की उम्र 11 से 14 साल के बीच की हैं और महिला की भी उम्र 22 -23 साल के करीब हैं। उनका कहना हैं कि उन्होनें इस घटना की सूचना बिजली विभाग को दे दी गई हैं।

Related posts

हरियाणा सरकार महिलाओं को उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित करने के लिए पाठ्यक्रम लाएगी: विपुल गोयल

Ajit Sinha

नोएडा, दिल्ली, में तेज हवाओं के साथ हुई जोरदार बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी देर के लिए मिली राहत।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: धरती को स्वच्छ बनाने के लिए सभी को वृक्ष लगाने चाहिए – राजेश नागर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x