Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

इंटर कॉलेज की 12वीं की छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर 3 लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा:ग्रेटर नोएडा के कोतवाली बीटा 2 क्षेत्र में रहने वाली इंटर कॉलेज की 12वीं की छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर 3 लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म किया। पांच माह से हो रहे यौन शोषण मानसिक रूप से हताश होकर पीड़िता घर में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की, लेकिन परिजनों ने उसे बचा लिया.पुलिस ने पीड़िता मां की शिकायत पर तीनों लड़कों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज करके आरोपित की तलाश में जुटी है. 

ग्रेटर नोएडा के एक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली 12वीं क्लास की छात्रा से अजय नाम की युवक ने प्यार करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए, फिर अश्लील वीडियो बनाकर छात्रा को ब्लैकमेल करने के साथ ही उसके भाई और बहन को जान से मारने की धमकी देकर अजय उसे 5 माह तक दुष्कर्म करता रहा इसके बाद अजय ने अश्लील वीडियो अपने दोस्तों निखिल और विपिन को भी दे दिया, उन दोनों ने भी छात्रा को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।  यह तीनों पीड़ित छात्रा पर अपने अन्य दोस्तों से भी संबंध बनाने का दबाव बना रहे थे। किसके कारण छात्रा मानसिक रूप से हताश होकर घर में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की.  

लेकिन घर में मौजूद छोटी बहन ने उसे सुसाइड करते हुए देख शोर मचा दिया। इसके बाद छात्रा के परिजनों ने उसकी जान बचा ली। जब छात्रा से परिजनों ने सुसाइड का कारण पूछा, तो उसने अपने साथ हो रहे यौन उत्पीड़न की जानकारी परिजनों को दी पीड़िता की मां ने बीटा कोतवाली पुलिस में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। ग्रेटर नोएडा ज़ोन एडीसीपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा की मां की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी अजय और उसके दोस्तों निखिल और विपिन की तलाश कर रही है। 

Related posts

सीपी ओ.पी सिंह की दावे की खुली पोल, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुजर के करीबी आकाश गुप्ता की फ़ॉर्चूनर गाडी हुई चोरी।

Ajit Sinha

क्राइम ब्रांच ने एक व्यापारी को राष्टीय बैंकों से फर्जी संपत्ति पर 30 करोड़ रुपए के लोन लेने के आरोप में किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: 12 करोड़ रूपए के हेरोइन के साथ तीन लड़कियों को पीएस मोहन नगर, दिल्ली की टीम ने अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x