Athrav – Online News Portal
गाज़ियाबाद नोएडा

ब्रेकिंग न्यूज़: बारिश के कारण हुई जलभराव में नाले का नहीं चला पता, में डूबने से मां -बेटे की हुई दर्दनाक मौत।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गाजीपुर इलाके में नाले में बुधवार को डूबकर मां- बेटे की मौत हो गई. हादसे के वक्त मां अपने तीन वर्षीय बेटे के साथ बाजार जा रही थी. जलभराव की वजह से नाले का पता नहीं चला और दोनों नाले में भरे पानी में डूब गए. घंटों की मशक्कत के बाद दोनों के शव को बाहर निकाला गया. वहीं हादसे को लेकर पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि महज आधा किलोमीटर दूर घटनास्थल पर पहुंचने में पुलिस को 1 घंटे से भी ज्यादा समय लग गया. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया है और मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक महिला का नाम 22 वर्षीय तनुजा है, और उसके बेटे का नाम प्रियांशु है. तनुजा अपने पति गोविंद के साथ दिल्ली से सटे गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी में रहती थी। आगे की पुलिस सम्बंधित थाने की पुलिस कर रही है।

Related posts

महर्षि विश्वविद्यालय में रैगिंग का विरोध करने पर जूनियर छात्रों के साथ मारपीट का मामला तूल पकडा, 7 छात्र अरेस्ट -वीडियो देखें

Ajit Sinha

कृषि संशोधन बिल के खिलाफ किसान का चक्का जाम, नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर रोके जाने पर किसानों धरने पर बैठे- देखें वीडियो

Ajit Sinha

रोडरेज में फॉर्चूनर सवार और ट्रक चालक के बीच साइड देने को लेकर हुए विवाद में चली गोली के लगने से ट्रक चालक घायल, हालत नाजुक, पकड़े गए

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x