Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

ब्रेकिंग न्यूज़: 42 लाख रूपए की 245 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा तस्कर फरार।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: मादक पदार्थों की तस्करी का नोएडा हब बनता जा रहा है देश के विभिन्न इलाकों गांजा लाकर धड़ल्ले से दिल्ली,हरियाणा और नोएडा में सप्लाई किया जा रहा है।  नारकोटिक्स टीम और कोतवाली फेज-2 पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया, जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा, आरोपी दो कार में दो कुंटल 45 किलो गांजा छिपाकर ले जा रहा था। आरोपी की निशानदेही पर एक कुन्तल गांजा गेझा गांव के गोदाम से बरामद किया।  फरार पकड़े गए गांजे की कीमत बाजार में लगभग 42 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस की गिरफ्त में खड़े अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर का नाम इंद्रजीत सेनापति उर्फ कालिया है। 

जो अपने साथी परितोष सरकार के साथ मिल कर आन्ध्रप्रदेश से गांजा, लाकर दिल्ली एनसीआर में सप्लाई करने का काम करता है।  डीसीपी नोएडा सेंट्रल अनिल यादव ने बताया कि नारकोटिक्स टीम और थाना फेज टू पुलिस को अंतरराज्यीय गांजा तस्करों के एक बड़े नारकोटिक्स कंसाइनमेंट सप्लाई किए जाने का इनपुट मिला था।  जिसके आधार पर जेपी अंडरपास पर चेकिंग के  पास पुलिस की टीमें वाहनों की चेकिंग कर रही थी, इस  दौरान दो कार तेज गति से हाईवे की तरफ से आई, उन्हें पास आने पर रोकने का इशारा किए  जाने पर आगे चल रहे कार का चालक बैरियर के नजदीक आकर रूका, फिर दोनों कारों के चालक कार से उतरकर भागने का प्रयास करने लगे। जिनमें से कार शेवरलेट ओपट्रा के चालक इंद्रजीत सेनापति उर्फ कालिया को मौके पर पकड़ लिया। पीछे आ रही कार स्विफ्ट डिजायर का चालक परितोष सरकार कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। डीसीपी नोएडा सेंट्रल ने बताया कि दो कारों में से दो कुंतल 45 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपी इंद्रजीत सेनापति की निशानदेही पर एक कुंतल गांजा गेझा गांव के गोदाम से बरामद किया।  पकड़े गए गांजे की कीमत बाजार में लगभग 42 लाख  रुपये बताई गई है। डीसीपी नोएडा सेंट्रल के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह गांजा को आन्ध्र प्रदेश से गांजा, लाकर दिल्ली एनसीआर में सप्लाई करने का काम करते है।  पुलिस पकड़े गए आरोपी से कौन-कौन  गांजा खरीदता था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

Related posts

पहले ऑनलाइन दोस्ती, फिर महंगे विदेशी गिफ्ट का झांसा देकर ठगी,फॉरेन नेशनल के फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश, 4 नाइजीरियन अरेस्ट

Ajit Sinha

पुलिस मुठभेड़ में गोली लागने से 25 हज़ार का इनामी बदमाश सलमान घायल, कई मुकदमें में बांछित था।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: चाचा द्वारा 5000 रूपए में खरीदी गई देसी पिस्तौल से भतीजे ने देवेंद्र को गोली मारकर हत्या कर दी थी -पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x