
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली: पीएस जमा मस्जिद थाना में पूछताछ के दौरान आरोपित ने चाकू से किया कातिलाना हमला, इस हमले में 5 पुलिस घायल हो गए। इनमें 3 पुलिस की हालत ज्यादा गंभीर है। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे शख्स के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़ में, आरोपित के दोनों पैरो में पुलिस ने मारी गोली। घायल अवस्था में घायल पांचों पुलिस कर्मियों व आरोपित को अलग -अलग अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां सभी घायलों को इलाज चल रहा है। इस मामले में दिल्ली पुलिस का कहना है कि “पीएस जामा मस्जिद में हुई घटना के बाद मुठभेड़ हुई, जहां नबील नाम के एक व्यक्ति, जिसे उसकी मां और बहन से जुड़े पारिवारिक विवाद से उपजी शिकायत के सिलसिले में थाने बुलाया गया था, ने अचानक पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपित को गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

