Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद: मकान का कब्जा दिलाने की एवज में 70 हजार रुपये की रिश्वत मांगने वाला अदालत का बेलिफ 50 हजार रुपये लेते रंगे हाथों अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी) की फरीदाबाद इकाई के उपकेंद्र पलवल की टीम ने आज कार्रवाई करते हुए जिला न्यायालय, पलवल में बेलिफ के पद पर तैनात श्याम सुंदर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपित  के खिलाफ मुकदमा संख्या 30, दिनांक 23 नवंबर 2026 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत थाना एसवी एंड एसीबी, फरीदाबाद में मामला दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने वर्ष 2019 में गांव रामपुर खोर निवासी हरिप्रमोद उर्फ प्रमोद दीक्षित से राधा कॉलोनी, आईटीआई के नजदीक, पलवल स्थित 287 वर्ग गज का दो मंजिला मकान खरीदने के लिए एग्रीमेंट किया था। बाद में इस मकान को लेकर विवाद होने पर मामला अदालत में पहुंचा। अदालत के आदेश पर मकान की रजिस्ट्री शिकायतकर्ता के नाम कराई गई और उसे मकान का कब्जा दिलाने के आदेश भी जारी किए गए।

शिकायतकर्ता के अनुसार, मकान का कब्जा दिलाने के लिए अदालत द्वारा आरोपित श्याम सुंदर को बेलिफ के रूप में नियुक्त किया गया था। इसी दौरान आरोपित ने शिकायतकर्ता से संपर्क कर उसे मकान का कब्जा दिलाने का आश्वासन दिया और इसके बदले 70 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। आरोप है कि शिकायतकर्ता पहले ही आरोपित को 20 हजार रुपये नकद दे चुका था। इसके बाद आरोपित  लगातार शेष 50 हजार रुपये की मांग कर रहा था। शिकायत के आधार पर एसवी एंड एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। टीम ने आरोपी श्याम सुंदर को आगरा चौक, पलवल पर उसकी कार में बैठकर शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम ने रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली। इस कार्रवाई में एसवी एंड एसीबी यूनिट पलवल के प्रभारी इंस्पेक्टर राजकुमार ने ट्रैप का नेतृत्व किया, जबकि राजपत्रित अधिकारी के रूप में श्री ओम दत्त, एक्सईएन, एफएमडीए, फरीदाबाद उपस्थित रहे। ट्रैप की पूरी कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए की गई। आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता से पहले ली गई 20 हजार रुपये की रिश्वत राशि की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में आगामी जांच जारी है।

Related posts

हाथरस कांड की जांच के लिए बनी एसआईटी में शामिल DIG चंद्र प्रकाश की पत्नी ने की आत्महत्या

Ajit Sinha

पत्नी फेसबुक दोस्त से शादी करने के लिए 6 लाख रूपए की सुपारी देकर प्रॉपर्टी डीलर पति की हत्या करवा दी -अरेस्ट

Ajit Sinha

शताब्दी महाविद्यालय ने छात्र और संकाय विनिमय कार्यक्रमों के लिए एक समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x