Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

भाजपा दिल्ली प्रदेश ने दिल्ली पुलिस में दर्ज कराई आपराधिक शिकायत

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा 22 नवंबर 2026 को चंडीगढ़ में आयोजित एक सार्वजनिक जनसभा को संबोधित किया गया था। इस संबोधन की वास्तविक वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ छेड़छाड़ कर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एवं डीपफेक तकनीक के माध्यम से एक भ्रामक और पूरी तरह मनगढ़ंत वीडियो तैयार किया गया, जिसमें नितिन नवीन के नाम से ऐसे बयान प्रसारित किए गए,जो उन्होंने अपने वास्तविक संबोधन में कभी दिए ही नहीं।

इस गंभीर प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए आज भाजपा दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद प्रवीन खंडेलवाल, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश भाटिया, प्रदेश मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर तथा प्रदेश लीगल प्रमुख अधिवक्ता संकेत गुप्ता ने दिल्ली पुलिस के डीसीपी, सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट, के कार्यालय पहुंचकर इस सुनियोजित डिजिटल कदाचार के विरुद्ध विस्तृत आपराधिक शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस उपायुक्त को शिकायत सौंपने के बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा की पुलिस शिकायत में स्पष्ट किया गया है कि सोशल मीडिया पर न्यूज ऐजेनसी ANI की वास्तविक वीडियो कवरेज जैसी दिखने वाली रिकॉर्डिंग का दुरुपयोग करते हुए उसमें कथित रूप से ए.आई. आधारित डिजिटल छेड़छाड़ की गई। इसके माध्यम से भारत-चीन संबंधों,पाकिस्तान, शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मेलन तथा भारत के स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस MK-1 जैसे अत्यंत संवेदनशील राष्ट्रीय विषयों पर नितिन नवीन के नाम से झूठे और भ्रामक वक्तव्य गढ़कर प्रसारित किए गए। हर्ष मल्होत्रा ने कहा की राजनीतिक विरोध और वैचारिक मतभेद लोकतंत्र का स्वाभाविक हिस्सा हैं, लेकिन तकनीक का दुरुपयोग कर किसी नेता के नाम से फर्जी भाषण गढ़ना और उसे वास्तविक बताकर प्रसारित करना किसी भी स्थिति में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के दायरे में नहीं आ सकता। यह महज राजनीतिक आलोचना अथवा विचारों की अभिव्यक्ति का मामला नहीं है, बल्कि किसी वरिष्ठ राष्ट्रीय राजनीतिक नेतृत्व के चेहरे,आवाज और वास्तविक सार्वजनिक संबोधन का कथित डिजिटल दुरुपयोग कर एक फर्जी बयान को वास्तविक बताकर जनता के बीच प्रसारित करने का गंभीर मामला है। इस प्रकार की गतिविधियां न केवल संबंधित नेता की सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास हैं, बल्कि देश की विदेश नीति,सामरिक हितों और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील विषयों पर जनता के बीच भ्रम, अविश्वास और अनावश्यक विवाद उत्पन्न करने की क्षमता रखती हैं।मल्होत्रा ने कहा कि राजनीतिक विरोध और वैचारिक मतभेद लोकतंत्र का स्वाभाविक हिस्सा हैं, लेकिन तकनीक का दुरुपयोग कर किसी नेता के नाम से फर्जी भाषण गढ़ना और उसे वास्तविक बताकर प्रचारित करना किसी भी स्थिति में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के दायरे में नहीं आ सकता। लोकतंत्र में असहमति का अधिकार है, लेकिन जानबूझकर डिजिटल जालसाजी, फर्जीवाड़े और दुष्प्रचार का कोई औचित्य नहीं है।
शिकायत में भारतीय न्याय संहिता, 2024 के कानूनी प्रावधानों के अंतर्गत जांच एवं कार्रवाई का अनुरोध किया गया है।
भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली पुलिस से मांग की है कि:
1. प्रकरण में तत्काल उपयुक्त धाराओं के अंतर्गत FIR दर्ज कर निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच की जाए।
2. संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स, विशेषकर वीडियो प्रसारित करने वाले अकाउंट की पहचान कर उनके डिजिटल रिकॉर्ड, IP लॉग, लॉग-इन विवरण एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य सुरक्षित किए जाएं।
3. मूल ANI वीडियो और कथित रूप से छेड़छाड़ किए गए वीडियो का साइबर फॉरेंसिक परीक्षण एवं फ्रेम-बाय-फ्रेम मिलान कराया जाए।

Related posts

प्रॉपर्टी कारोबारी के गाड़ी पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, अच्छी खासी रंगदारी मांगने का मामला-केस दर्ज।

Ajit Sinha

15 वर्षीय लड़की को फोटो वायरल करने की धमकी देकर लगभग 80 लाख रुपए की वसूली करने के मामले में तीन आरोपित पकड़े गए

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने आज अपने नए टीम की घोषणा की हैं- जानने के लिए लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x