Athrav – Online News Portal
नोएडा

सर्दियों में यमुना एक्सप्रेस-वे पर 80 की स्पीड से तेज गाड़ी चलाई,तो होगा चालान ,चालकों को मिलेगी मुफ्त की चाय चुस्की

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: सर्दियों में घने कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेस-वे पर हो रहे हादसों के मद्देनजर यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहनों की रफ्तार पर थोड़ा ब्रेक लगा दिया है। इस पर अब कारों की रफ्तार 80 किलोमीटर और दूसरे भारी वाहनों की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रतिघंटा सीमित कर दी है। यह गति वर्तमान में 100 किलोमीटर और 80 किलोमीटर प्रति घंटा थी।

यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुण वीर सिंह ने बताया कि घने कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे होने लगे थे। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्राधिकरण ने वाहनों की गति सीमा को कम करने का फैसला किया है। इसके तहत 15 दिसंबर से यमुना एक्सप्रेस वे पर कार तथा अन्य हल्के वाहनों की गति 80 किलोमीटर और भारी वाहनों की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि इसके लिए वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है। सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि दोनों ही प्रवेश प्वाइंट आगरा व जीरो प्वाइंट (परी चौक) पर पंफलेट बांटकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा टोल प्लाजा पर वाहनों चालकों की सुस्ती दूर करने के लिए टोल प्रबंधन की तरफ से मुफ्त चाय का इंतजाम करने का फैसला किया गया है।

उन्होंने बताया कि सोमवार को ईस्टर्न पेरिफेरल हाइवे व यमुना एक्सप्रेस वे पर घने कोहरे की वजह से करीब 50 वाहन आपस में भिड़ गए थे। इस बात को ध्यान में रखते हुए यमुना विकास प्राधिकरण ने यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहनों की रफ्तार कम करने का फैसला किया है। गौरतलब है कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर आए दिन कोई न कोई सड़क हादसे का शिकार हो रहा है। हादसों को रोकने के  लिए यमुना प्राधिकरण ने अब सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। तेज गति से वाहन चलाने वाले लोगों का चालान काटा जा रहा है। यहां पर ट्रैफिक पुलिस तेज गति से वाहन चलाने वालों पर निरंतर  कैमरों के जरिये निगाह रख रही है। यमुना एक्सप्रेस वे पर कई और कैमरे लगाए जा रहे हैं। तेज गति से वाहन चलाने वाले लोगों के घर चालान भेजा जा रहा है।

Related posts

प्यार, पैसा और फिर कत्ल, पुलिस ने सुलझाई महिला की सनसनीखेज हत्या की गुत्थी, प्रेमी पकड़ा गया।

Ajit Sinha

एक कार से 25 करोड़ रूपए के हेरोइन बरामद, के साथ दो लोग पकड़े ।

Ajit Sinha

देशभर में कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हुए पत्रकारों की स्मृति में बने पहले पत्रकार “राष्ट्रीय स्मारक का लोकार्पण”

Ajit Sinha
error: Content is protected !!