Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस की रेलवे यूनिट ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 10 करोड़ के नशीला पदार्थ सहित दो लोगों किया अरेस्ट 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की नई दिल्ली की रेलवे यूनिट ने बुधवार को  नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से एक महिला सहित दो नाइजीरियन को अरेस्ट किया हैं। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपितों के पास से पुलिस ने भारी तदाद में नशीला पदार्थ ( aphetamind ) बरामद किया हैं। जिसकी कीमत  अन्तरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 10 करोड़ रूपए हैं। 

पुलिस के मुताबिक  नई दिल्ली रेलवे पुलिस ने इन दोनों ड्रग तस्करों को उस समय धर  दबोचा जब यह दोनों तस्कर नई दिल्ली -बंगलौर राजधानी एक्सप्रेस में सवार होकर नई दिल्ली से बंगलौर जा रहे थे। पुलिस ने इन दोनों के सामानों को शक के आधार पर चेकिंग की, तो भारी तदाद में नशीला  पदार्थ बरामद किया गया । यह नशीला पदार्थ अफतामाइण्ड ( aphetamind ) हैं।

जिसकी कीमत अंतरराष्टीय बाजार में लगभग 10 करोड़ रूपए हैं। पुलिस की माने तो ये नशीला पदार्थ नए साल में बंगलेरू में रेव पार्टी में इस्तेमाल किया जाना था। लड़की जिसको पुलिस ने अरेस्ट किया असल में ये तमिलनायडू की रहने वाली हैं और यह लगभग 4 साल पहले इस नाजीरियन के संपर्क में आई थी। इससे ये प्रतीत होता हैं कि नशे का ये कारोबार लगभग 4 सालों से कर रहे थे। इस केस की आगे की जांच अभी जारी हैं। 

Related posts

लहसुन की बोरियों के बीच में छिपाकर ले जाई जा रही 50 पेटी शराब बरामद, दो अरेस्ट, गाडी मालिक फरीदाबाद का हैं।

Ajit Sinha

एसीपी मुरथल निधि नैन की अध्यक्षता में महिला विरुद्ध अपराधों के मामलों में प्रशिक्षण एवं संवेदनशीलता कार्यशाला का आयोजन।

Ajit Sinha

अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश,दो शातिर चोर पकड़े गए , 21 लग्जरी गाड़ियां और फर्जी नंबर फ्लेट्स बरामद।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!