Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

नए साल -2022 में प्रॉपर्टी कारोबारी एंव प्रमुख समाजसेवी उमा शंकर गर्ग वार्ड- 22 में करेंगें जोरदार धमाका, भाजपा पार्षद बनेगें।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: प्रॉपर्टी कारोबारी एंव शहर के जाने माने प्रमुख समाजसेवी उमा शंकर गर्ग ने आज खुश मिजाज और झूमते हुए अंदाज में कहा कि आने वाले नए साल-2022 को सलाम ,जाने वाले साल-2021 को सलाम। उन्होनें नव वर्ष-2022 की शहरवासियों को शुभ कामनाएं दी हैं। पूछने पर उन्होनें कहा कि साल के अंतिम वक़्त में भगवान “तिरुपति बाला” जी की बहुत ही बढ़िया तरीके के दर्शन हो गए और उनका आशीर्वाद मिल गया, और अब पूर्ण रूप से उनका दिल खुश हो गया।

इसके बाद फरीदाबाद के सांसद एंव केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर का भी आशीर्वाद मिल गया, अब नए साल में कोई न कोई बहुत ही अच्छा और नया काम अवश्य करके रहेंगें। उन्होने ये खुलासा तो नहीं किया की वह नए साल में नया क्या करने वाले हैं, शहर भर ये चर्चा तो जरूर हैं कि वह वार्ड नंबर -22 से नगर निगम का चुनाव जितने के लिए अवश्य लड़ सकतें हैं,इस के लिए केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर से वह आशीर्वाद ले चुके हैं। प्रमुख समाजसेवी उमा शंकर गर्ग ने आज बातचीत के दौरान कहा कि वह पिछले कई वर्षों से लगातार सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं, वह खुद भी दर्जनों संगठनों से जुड़े हैं, उनका लोगों को यहां हमेशा से सुख -दुःख में आना-जाना लगा ही रहता हैं,अब उनके समाज के लोग उन्हें वार्ड नंबर -22 से नगर निगम चुनाव लडंने के लिए हमेशा से प्रेरित करते रहे हैं,के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर से उनके समाज के सैकड़ों लोग कई बार मिल चुके हैं, लोगों के बारे में क्या कहे वह लोग तो अभी से ही भाजपा पार्षद कहने लगे हैं,

लोगों का प्यार हैं उनके प्रति, यदि केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर का आदेश होगा,जैसा वह कहेंगें, वैसा ही वह करेंगें। उनका आदेश हैं तो वह नगर निगम चुनाव लड़ेंगें ,पूर्ण रूप से जितने के लिए और भारी मतों से जीतेंगें। राजनीति गलियारों से आई खबर के मुताबिक आने वाले नगर निगम चुनाव में वार्ड -22 से भाजपा उम्मीदवार उमा शंकर गर्ग हो सकतें हैं। लगभग ये पक्की खबर हैं,ये भी सच हैं प्रमुख समाजसेवी उमा शंकर गर्ग लोगों से अंदर खाने चुनाव लड़ने की लगभग तैयारी कर ली हैं,और लोगों से मिलने जुलने के कार्यक्रम में अपनी रफ्तार तेज कर दी हैं। उमा शंकर गर्ग को आप जल्द ही नव नियुक्त पार्षद के रूप में देख सकेंगें। इसे आप वार्ड-22 में नए साल का धमाका कहेंगें। उनका कहना हैं कि वह फीवा के प्रधान आकाश गुप्ता और वह खुद समाज के सेवक हैं,,जो सेवा के मौका मिलने पर सामाज सेवा में जुड़ जाते हैं।

Related posts

जो गुंडे ममता दीदी की शह पर आज छिपकर बैठे हैं, उनको मैं कहना चाहता हूं कि जहां छिपना है छिप जाओ- अमित शाह

Ajit Sinha

हरियाणा: सभी जिलों में ऑक्सीजन के वितरण की मात्रा को बढ़ाया, ऑक्सीजन की सुचारू सप्लाई के लिए अधिकारियों की टीमें गठित

Ajit Sinha

भाजपा सांसद बृजेन्द्र सिंह कांग्रेस में हुए शामिल, पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह भी जल्द भाजपा छोड़ होंगे कांग्रेस में शामिल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x