Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हरियाणा

भाजपा सांसद बृजेन्द्र सिंह कांग्रेस में हुए शामिल, पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह भी जल्द भाजपा छोड़ होंगे कांग्रेस में शामिल।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में कांग्रेस को बड़ी सफलता मिली है। कद्दावर नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के पुत्र और भाजपा के हिसार से लोकसभा सांसद बृजेन्द्र सिंह ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थाम लिया। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन, राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक और हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया भी मौजूद रहे। पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह भी जल्द ही बड़ी रैली का आयोजन कर कांग्रेस में शामिल होंगे।

पत्रकारों से बातचीत में सांसद बृजेन्द्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने पर वह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से वह किसानों, अग्निपथ योजना और अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवानों के मुद्दों पर भाजपा में सहज महसूस नहीं कर रहे थे। इन मुद्दों के कारण उन्हें भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लेना पड़ा। बीरेंद्र सिंह के कांग्रेस में शामिल होने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि बीरेंद्र सिंह ने सूचित किया है कि वो जनसभा में लोगों के बीच कांग्रेस में शामिल होंगे। लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयुक्त के इस्तीफा देने को लेकर पूछे एक प्रश्न के उत्तर में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कलकत्ता में हाईकोर्ट जज इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए और दूसरे दिन ही उन्होंने टीएमसी को गालियां देना शुरू कर दिया। ऐसी मानसिकता वाले लोगों को भाजपा ने हर जगह बैठाया हुआ है। गठबंधन से जुड़े एक अन्य प्रश्न पर खरगे ने कहा कि तमिलनाडु में डीएमके के साथ कांग्रेस का गठबंधन हो गया है। 10 सीट कांग्रेस को दी गई हैं। इसके लिए वह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और कांग्रेस की टीम को धन्यवाद करते हैं।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: आबकारी विभाग के लिए एसईटी की सिफारिशें इस साल की आबकारी नीति में पहले से शामिल, दिसंबर तक होंगी लागू – डिप्टी सीएम

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने ट्रक से अवैध अंग्रेजी शराब की 900 पेटी की  बरामद। 

Ajit Sinha

राहुल बोले- गुजरात में पिछले तीन दशकों से चला आ रहा भाजपा का मॉडल पूरी तरह से विफल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x