Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद में जिला प्रशासन की ओर से 13 बसों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें विभिन्न क्षेत्रों में पहुंची और 1803 मरीजों की जांच की गई: डीसी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जिला प्रशासन की ओर से लॉकडाउन की अवधि के दौरान लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उनके नजदीक के क्षेत्र में देने के लिए मोबाइल क्लिनिक की सेवाएं शुरू की गई हैं। उपायुक्त यशपाल ने बताया कि बुधवार को 13 बसों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें विभिन्न क्षेत्रों में पहुंची तथा मोबाइल क्लिनिक के माध्यम से एक हजार 803 मरीजों की जांच की गई,


जिनमें 268 मरीज खांसी, जुकाम व बुखार से पीडि़त मिले तथा 263 मरीजों में माइल्ड लक्षण मिले। उन्होंने बताया कि गत दिवस मोबाइल क्लिनिक के माध्यम से करीब एक हजार 255 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई थी। उपायुक्त ने बताया कि मोबाइल क्लिनिक की सेवाएं दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों तथा जो क्षेत्र सीएचसी व पीएचसी से दूर हैं, में शुरू की गई है, ताकि लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अपने क्षेत्र से दूर न जाना पड़े। उन्होंने बताया कि एक बस में करीब चार व्यक्तियों का स्टॉफ होता है जिनमें एक डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट, एक एएनएम व एक अन्य सहायक मौजूद रहता है।  

Related posts

आप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य धर्मवीर भड़ाना भाजपा नेताओं की उपस्थिति में भाजपा में हुए शामिल।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: दुकानदार के साथ मारपीट करने के मामले में दो सूदखोरों को थाना मुजेसर की पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: जिला में अब तक 17 लाख 60 हजार 823 लोगों ने अपने फोन में डाउनलोड किया आरोग्य सेतु मोबाइल एप।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!