Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: दुकानदार के साथ मारपीट करने के मामले में दो सूदखोरों को थाना मुजेसर की पुलिस ने किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
सूदखोरों के द्वारा दुकानदार के साथ मारपीट करने के मामले में थाना मुजेसर फरीदाबाद की टीम ने आज दो आरोपितों को गिरफ्तार किए है, गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम मोनू भाटी (32) निवासी  दुर्गा कॉलोनी व विपिन कुमार (39) निवासी  गांव असावटी पलवल है। इस संबंध में शिकायतकर्ता की शिकायत पर बीते दिनों थाना मुजेसर , फरीदाबाद में कानून की उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। 

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस चौकी संजय कॉलोनी में नरेश निवासी दुर्गा कॉलोनी,सरूरपुर ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसने मोनू भाटी व विपिन से ब्याज पर पैसे लिए थे। जिनको लेकर आरोपीगण उसे बार- बार परेशान कर रहे थे और उसके साथ मारपीट की। जिस पर थाना मुजेसर, फरीदाबाद  में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।उनका कहना है कि पुलिस चौकी संजय कॉलोनी की टीम ने कार्रवाई करते हुए मोनू भाटी (32) निवासी  दुर्गा कॉलोनी व विपिन कुमार (39) निवासी  गांव असावटी पलवल को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपित उच्च ब्याज दर पर पैसे देते हैं और जो कोई ब्याज व मूल का भुगतान नहीं करता है तो प्रताड़ित और मारपीट करते हैं। आरोपितों ने  शिकायतकर्ता को ब्याज पर पैसे दे रखे थे, जिनके लिए शिकायतकर्ता पर दबाव बनाया था और ब्याज और पैसे नही देने पर मारपीट की थी।
जिनको अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related posts

फरीदाबाद: मानव रचना विश्वविद्यालय ने 7 दिवसीय IEEE WIE प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग स्कूल कैंप की मेजबानी की

Ajit Sinha

ग्रीन फिल्ड कालोनी में डीटीपी इंफोर्स्मेंट द्वारा की गई सीलिंग तोड़ कर निर्माण करने वाले बिल्डर पर कार्रवाई करके जाएगें : नरेश  

Ajit Sinha

साइबर फ्रॉड होने पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने की बैठक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x