Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली -एनसीआर में अलीगढ से सस्ते दामों में पिस्तौल व कारतूस खरीद कर महंगे दामों में बेचने के आरोप में दो अरेस्ट,पिस्तौल बरामद।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की नारकोटिक्स स्क्वॉड,साउथ डिस्ट्रिक्ट के स्टाफ ने दो अन्तर्राजीय हथियार तस्करों को गिरफ्तार किए हैं, पकड़े गए दोनों तस्करों के पास से 4 पिस्तौल व 10 जिंदा कारतूस एंव एक स्कूटी को बरामद किए हैं। पकड़े गए दोनों तस्करों के खिलाफ थाना सी.आर. पार्क में आर्म एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं। 
साऊथ डिस्टिक, डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के मुताबिक सोमवार को नारकोटिक्स स्क्वॉड को सूचना मिली थी कि चिराग दिल्ली फ्लाईओवर, मस्जिद मॉड के पास दो लोग हथियार और गोला बारूद सप्लाई देने आएंगें। इसके बाद उन्होनें एक विशेष टीम गठित की और गठित की गई टीम को मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पकड़ने के लिए भेज दिया। उनका कहना हैं कि मुखबिर द्वारा बताएं गए स्थान पर उनकी टीम पहुंच गई और उनकी टीम ने दोनों हथियार तस्करों को पकड़ने के लिए अपना जाल बिछा दिया। उनका कहना हैं कि मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए वाला दो शख्स एक स्कूटी पर आता हुआ दिखाई दिया



जैसे वह उनके नजदीक पहुंचा तो उनकी टीम ने दोनों स्कूटी सवार शख्स को चारों तरह से घेर लिया और दोनों शख्स को दबोच लिया। पूछताछ में दोनों तस्करों अपना नाम सुनील  ,उम्र 35 साल , निवासी महरौली , दिल्ली व अंकित सैनी ,उम्र 28 साल निवासी साकेत विहारी कालोनी ,अलीगढ ,उत्तरप्रदेश बताया। जब उनकी टीम ने दोनों शख्स की तलाशी ली तो उनके कब्जे  से 4 पिस्तौल, 10 जिंदा कारतूस व एक स्कूटी बरामद किए गए हैं। दोनों तस्करों ने पुलिस  को बताया कि वह अलीगढ से सस्ते दामों में हथियारों को खरीद कर लाते हैं और दिल्ली -एनसीआर में महंगे दामों में बेचने का कार्य करते हैं।  
 

Related posts

एसआईआर में आधार कार्ड को पहचान के दस्तावेज के रूप में शामिल करने का सुप्रीम कोर्ट का आदेश जनता की जीत-कांग्रेस

Ajit Sinha

देश के सुपर स्टार अमिताभ बच्चन ने एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया हैं जिसे हर कोई सलूट कर रहा हैं: वीडियो देखें  

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने एक लाख के ईनामी और सरपंच की गोली मार कर हत्या करने वाले कुख्यात बदमाश को किया अरेस्ट। 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!