Athrav – Online News Portal
जरा हटके दिल्ली नई दिल्ली

हाथी ने हवा में उछलकर ऐसे तोड़ा पेड़ से कटहल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर हाथियों के वीडियो खूब पसंद किए जाते हैं. हाथी जब मस्ती के मूड में होते हैं तो ऐसी मस्ती करते हैं, जो आपने कभी नहीं देखी होगी. इस बार फिर हाथी का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको ट्विटर पर इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर प्रवीण कासवान ने शेयर किया है. इस वीडियो में हाथी पेड़ से जैकफ्रूट तोड़कर खा रहा है. इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है.



वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथी हवा में उछलकर पेड़ पर लटके कटहल को अपनी सूंड से तोड़ता है. जिसके बाद वो बड़े मजे से उसे खाने लगता है. प्रवीण कासवान ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ”इस हाथी का शानदार टैलेंट. कटहल के लिए पेड़ पर चढ़ गया. कटहल हाथियों को खूब पसंद है. देखिए ये इसे कितनी अच्छी तरह से खा रहा है. हाथियों को काफी दूर से कटहल की गंध आ जाती है, जिससे कई बार वो मानव बस्तियों की तरफ खिंचे चले आते हैं.”इस वीडियो को 11 नवंबर के दिन ट्विटर पर शेयर किया गया था, जिसके अब तक 45 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. साथ ही 3 हजार से ज्यादा लाइक्स और 700 से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं.

Related posts

किस्मत पलटा: निगम कर्मियों ने एक लड़के का अण्डे का ठेला क्या पलटा, मददगारों ने पलट दी किस्मत

Ajit Sinha

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीबीएसई को तकनीकी चुनौतियों से निपटने में मदद के लिए आईआईटी विशेषज्ञों को नियुक्त करने के दिए निर्देश।

Ajit Sinha

राहुल बोले- ओडिशा में नवीन पटनायक और नरेंद्र मोदी की पार्टनरशिप की सरकार चलती है-लाइव वीडियो सुने।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!