Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद में आज हुई एनकाउंटर में, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वांछित व इनामी अपराधी नितिन के पैर में लगी गोली, पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: अपराध शाखा डीएलएफ व एवीटीएस की संयुक्त टीम की आज बुधवार को तड़के बदमाश एवं पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में, पुलिस की जवाबी करवाई में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे जिले के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वांछित व 5000 रुपए का इनामी बदमाश है जिसने 29 -30 जुलाई 2025 की रात को, पल्ला थाने में दर्ज एक मुकदमे की शिकायत कर्ता पर फायरिंग करके जानलेवा हमला करने की कोशिश की थी। अपराधी का नाम नितिन है , इस पर कुल  17 आपराधिक मुकदमे दर्ज है। इस संबंध में एसीपी क्राइम वरुण दहिया अपने कार्यालय में आज दोपहर के 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। और अधिक जानकारी देंगे, जिसे बाद में इसमें जोड़ दिया जाएगा। 

Related posts

फरीदाबाद:एचएसआईआईडीसी, सम्पदा अधिकारी विकास चौधरी, ‘‘बैस्ट सपोर्ट टू एमएसएमई.’’ अवार्ड से सम्मानित

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जिप चेयरमैन विजय सिंह की अध्यक्षता में हुई मुख्यमंत्री रिलीफ फंड की समीक्षा बैठक

Ajit Sinha

बडौली गांव की आशा वर्कर और बेटे को रंगे हाथों 45000रु के साथ लिंग जांच के आरोप में किया अरेस्ट, सरगना फरार- डॉ. विनय गुप्ता

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x