Athrav – Online News Portal
दिल्ली राष्ट्रीय हाइलाइट्स

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान शख्स ने चलाया थप्पड़, पकड़ कर उसे किया दिल्ली पुलिस के हवाले, की जा रही पूछताछ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज बुधवार सुबह लगभग 8 बजे अपने निवास पर जनसुनवाई कर रही थी इस दौरान एक शख्स ने उनपर थप्पड़ चला दी, हालांकि उपस्थित सुरक्षा गार्डों ने उसे शख्स को दबोच लिया और दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया। अब दिल्ली पुलिस के संबंधित थाने की पुलिस टीम उससे गहनता से पूछताछ कर रही है। यह जानने में लगी है कि वह हैं कौन , सीएम आवास पर किसी काम के लिए आया था, या किसी राजनीतिक पार्टी जुड़ा हैं। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के अनुसार आज जनसुनवाई के दौरान एक शख्स ने पहले अपने हाथों से पेपर लहराया , और चिल्लाया, फिर उन पर थप्पड़ चलाया, और उनके हाथ को पकड़ कर खींचने की कोशिश की, खींच तान के दौरान सीएम रेखा गुप्ता के सिर में चोट आई है , का उपचार अस्पताल में कराया गया है, वह इस समय आराम कर रही है। सीएम रेखा गुप्ता ने वीरेंद्र सचदेवा के माध्यम से कहा कि वह आगे भी अपनी जनसुनवाई करेगी। इस बड़ी घटना के बाद बीजेपी नेताओं का लगातार उनके निवास पर पहुंच रहे है, और दिल्ली पुलिस के बड़े अधिकारी सीएम आवास पर पहुंच कर अपनी जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है। आगे पुलिस की जांच जारी है।

Related posts

यह अवॉर्ड स्वच्छ भारत अभियान में हरियाणा की मजबूत भागीदारी का प्रमाण: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल

Ajit Sinha

AIIMS में पढ़ें डाक्टर ही वहां नहीं करना चाहते नौकरी

Ajit Sinha

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने हाथरस के डीएम और एसपी पर सख्त कार्रवाई करने के दिए संकेत।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x