Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

सुबह के सन्नाटे में गूँजी गोली की आवाज़, युवक ने लाइसेंसिंग रिवाल्वर से खुद को गोली मार कर ली आत्महत्या


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अम्रपाली लेजर वैली सोसाइटी में उसे समय हड़कंप मच गया,  जब एक युवक ने सोसाइटी के पार्क में लाइसेंसिंग रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली. उसे फौरन अस्पताल में ले जाया गया,  जहां डॉक्टरों ने उनसे मृत घोषित कर दिया. मौके पर पहुंची थाना बिसरख  पुलिस को उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है,  जिससे पता चला है कि वह मानसिक तनाव के दौर से गुजर रहा था,  इसी वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

आम्रपाली लेजर वैली सोसायटी के पार्क में बेंच के करीब नीले कपड़े में पड़े युवक की पहचान 22 वर्षीय प्रियांशु चौधरी के रूप में हुई है,उसके पास ही लाइसेंसी रिवॉल्वर मिला है, जिससे उसने खुद को गोली मारी थी। प्रियांशु के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसे उसने अपने छोटे भाई वैभव को संबोधित करते हुए लिखा है… भाई मम्मी पापा का ख्याल रखना… पुलिस को सुसाइड नोट जांच कर रही है।
 
प्रियांशु चौधरी अपने भाई और माता-पिता के साथ आम्रपाली लेजर वैली सोसायटी के मकान ए 146 में रहता था और एमबीए में एडमिशन लेने वाला था,  लेकिन अचानक इस प्रकार उठाए गए कदम से परिवार वाले और सोसायटी वाले दोनों सदमे में हैं। थाना बिसरख पुलिस ने शव का पंचनामा पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है थाना प्रभारी का कहना है कि युवक किसी बात को लेकर परेशान था जिसके चलते उसने यह कदम उठाया लेकिन अभी आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Related posts

फरीदाबाद:पुलिस उपायुक्त, सेंट्रल, उषा ने लघु सचिवालय कॉन्फ्रेंस हॉल में सुरक्षा व्यवस्था के सम्बंध में किया गोष्ठी का आयोजन।

Ajit Sinha

कोविड होने के शक में एक युवती ने अपनी सहेली को घर से निकाला,  बेसुध अवस्था भटक युवती का इलाज लोगो ने कराया

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एसीबी ने स्टाफ नर्स की नौकरी के नाम 3 लाख रिश्वत लेते पकड़े गए दो आरोपितों के खिलाफ कोर्ट में चालान किया पेश।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x